Ticker

6/recent/ticker-posts

Mainpur: अमलीपदर - धान खरीदी शुभारंभ l

 अमलीपदर - धान खरीदी शुभारंभ l



छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल छत्तीसगढ़ शासन सदस्य श्री रविंद्र राजपुरोहित एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव ने गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक नवीन तहसील कोर्ट अमलीपदर सहकारी समिति में मां अन्नपूर्णा देवी की अराधना कर धान खरीदी महाभियान का शुभारंभ किया। राज्योत्सव के साथ ही आज से प्रदेश के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी शुरू हो गयी है , श्रीमती ललिता ने प्रदेश में आज से शुरू हो रहे धान खरीदी के महाभियान पर किसानों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से प्रदेश में खेती-किसानी ये उत्साह का संचार हुआ है। खेतों से दूर हो रहे किसान खेतों की ओर लौटे हैं और खेती का रकबा भी बढ़ा है।राज्योत्सव के साथ ही खरीफ विपणन वर्ष 2022 से 23 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। धान खरीदी का शुभारंभ किया गया जिसमें उपस्थित थे श्रीमती ललिता यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमलीपदर, रविन्द्र राजपुरोहित, अनुराग वाघे, गोवर्धन ताम्रकार, विजय पटेल उमेश पटेल, निर्भय ठाकुर श्याम पुजारी,गंडा राम , आंनद यादव, रविन्द्र यादव, श्री जीवन लाल यादव, पंकज मांझी, संदिप सिंह,

Post a Comment

0 Comments