Ticker

6/recent/ticker-posts

SAJA: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह का पुतला फूंका।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह का पुतला फूंका।

छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर युवा कांग्रेस ने किया प्रदशर्न।




साजा---आज नगर के बाजार चौक में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष आकश शर्मा के निर्देशानुसार किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अभद्र टिप्पणी किया गया।जिसको लेकर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजा चौबे के मार्गदर्शन में आज युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव सागर सिन्हा के नेतृत्व में डॉ रमन सिंह का पुतला दहन किया गया।वही युवा कांग्रेस का पूर्व जिलाउपाध्यक्ष डेनिस यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माटी पुत्र भूपेश बघेल व मंत्रियों के खिलाफ में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के द्वारा इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी करना उनकी मानसिकता को दर्शाता है।उनका पन्द्रह साल का पाप का घड़ा जो भरा था।वह अब धीरे धीरे निकलते जा रहा है।इस पुतला दहन के अवसर पर कृष्णा राठी अध्यक्ष सोसायटी साजा, बादल सिंह लोधी उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, रवि सेन जिलाअध्यक्ष सेन समाज,रामरतन मंडावी जिलासचिव कांग्रेस कमेटी,नरेंद्र टावरी,राजू सेन,थानसिंह लोधी,संजू निर्मलकर, अल्ताफ खान,होरी साहू,जावेद खान,विक्की पाटिल,केजराम पटेल,आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments