Ticker

6/recent/ticker-posts

MAHASAMUND: भाजपा मंडल कोमाखान के महत्वपूर्ण रिक्त पदों पर संगठन द्वारा की गयी नियुक्तियां

भाजपा मंडल कोमाखान के महत्वपूर्ण रिक्त पदों पर संगठन द्वारा की गयी नियुक्तियां

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖ महासमुंद से आशीष गुप्ता की रिपोर्ट





भारतीय जनता पार्टी जिला महासमुंद के भाजपा मंडल कोमाखान के महत्वपूर्ण रिक्त पदों पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में एवं जिलाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की सहमति से भाजपा मंडल अध्यक्ष भेखलाल(सागर)चंद्राकर एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर द्वारा नियुक्तियां की गई।


भाजपा मंडल कोमाखान के रिक्त महामंत्री पद पर भुनेश्वर साहू सिवनीकला एवं मनोहर चौधरी कोमाखन को नियुक्त किया गया,एवं भाजपा मंडल कोमाखान के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद पर पंकज जैन कोमाखान एवं महामंत्री पद पर गिरीश चक्रधारी बकमा की नियुक्ति की गई।


भाजपा मंडल कोमाखान के रिक्त पदों पर होने वाली नियुक्तियों पर मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं पद पर नियुक्त होने वाले नेताओं ने पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने हेतु सतत कार्य करते रहने का संकल्प लिया एवं प्रदेश,जिला तथा मंडल के वरिष्ठ नेताओं का नियुक्ति पर कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। 


Post a Comment

0 Comments