Ticker

6/recent/ticker-posts

Korba: श्रमिक परिवारों के आर्थिक उत्थान के लिए भूपेश सरकार कटिबद्ध- नवीन सिंह ठाकुर…! श्रमिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि बतौर हुए शामिल

 श्रमिक परिवारों के आर्थिक उत्थान के लिए भूपेश सरकार कटिबद्ध- नवीन सिंह ठाकुर…! श्रमिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि बतौर हुए शामिल


कोरबा  पाली छत्तीसगढ़ शशि मोहन कोशला


राज्य श्रम कल्याण मंडल, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रमिक उत्थान से जुड़े समस्त संचालित योजनाओं की जानकारी देने एवं प्रत्येक श्रमिक को पंजीयन कराकर भूपेश सरकार की उन योजनाओं का लाभ लेने के सम्बंध में जांजगीर स्थित न्यू सर्किट हाउस में 14 फ़रवरी को श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, के एस के पावर तथा आसपास संचालित अन्य संस्थानो में कार्यरत महिला, पुरुष श्रमिको को मुख्य अतिथि बतौर कार्यक्रम में सम्मिलित राज्य श्रम कल्याण मंडल के सदस्य नवीन सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के माटीपुत्र मुखिया, संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा श्रमिकों के आर्थिक उत्थान के लिए अनेको जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।जिसका सीधा- सीधा लाभ हमारे प्रदेश के श्रमिक भाई- बहनो को सुचारू रूप से मिल रहा है, और जिससे श्रमिकों के परिवारों में आर्थिक उत्थान देखने को मिल रही है। वहीं उनके सुखमय जीवन हेतु चल रही विभिन्न योजनाओं के साथ नवीन योजनाओं में नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, श्रद्धांजलि योजना, दिव्याँग सहायता योजना के प्रस्ताव दिये जाने की बात कही। श्री ठाकुर ने कहा कि श्रमिक परिवारों के आर्थिक उत्थान के लिए प्रदेश की भूपेश सरकार कटिबद्ध है, जिनके सोच और श्रमिक वर्ग के प्रति संचालित योजनाओं से न सिर्फ श्रमिकों का हित हो रहा, बल्कि वे आर्थिक रूप से भी सशक्त हो रहे है।कार्यक्रम में श्रम कल्याण मंडल के सदस्य सारिक रईस, जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर अध्यक्ष हरप्रसाद साहू जी राघवेंद्र सिंह, जांजगीर नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य दिनेश शर्मा, श्रम कल्याण मंडल, निज सचिव लोकेश शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष शर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष चूणामणि राठौर, श्रम अधिकारी घनश्याम पाणिग्रही, श्रम निरीक्षक शैलेंद्र तिवारी, ऊद्योगिक सुरक्षा एवम् स्वास्थ्य सहायक संचालक राहुल पटेल सहित प्रमुख कांग्रेसजन, क्षेत्र के नागरिक एवं काफी संख्या में श्रमिकजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments