Ticker

6/recent/ticker-posts

BEMETARA: युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

 युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

राहुल गांधी की सदस्यता को लेकर किया प्रदर्शन।



बेमेतरा साजा---आज नगर के बाजार चौक में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।वही युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाउपाध्यक्ष डेनिस यादव ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार एंजेसियों के माध्यम से विपक्षी पार्टियों पे निशाना साध रही है।आज राहुल गांधी जी की सदस्यता को समाप्त किया गया है जो कि भारत के लोकतंत्र का काला अध्याय है।वही युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजा चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा विपक्ष को खत्म करने में लगी है।जिससे उनके सामने कोई भी पार्टी अपना मुद्दा ना रख सके।इस प्रदर्शन में रमेशचंद तिवारी अध्यक्ष जनभागीदारी, बिजेंद्र वर्मा अध्यक्ष जनभागीदारी,पार्षद प्रकाश सिन्हा, राजेश ठाकुर, विनय शर्मा महामंत्री कांग्रेस, सागर सिन्हा विधानसभा महासचिव,रवि सेन जिलाध्यक्ष सेन समाज,युवा कांग्रेस कार्यकर्ता संजू निर्मलकर, रमेश निर्मलकर, चंदु देवांगन,मनोज साहू,शरीफ खान,सुनील साहू,धीरज सिन्हा, रितिक ठाकुर, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments