Ticker

6/recent/ticker-posts

Sakti: *गाड़ा समाज के लोगों ने किया थाने का घेराव: जातिसूचक गाली देने वाले आरोपी की एक माह बाद भी गिरफ्तारी होने से आक्रोश...अधिकारियों के आश्वासन के बाद हुए शांत

 *गाड़ा समाज के लोगों ने किया थाने का घेराव: जातिसूचक गाली देने वाले आरोपी की एक माह बाद भी गिरफ्तारी होने से आक्रोश...अधिकारियों के आश्वासन के बाद हुए शांत*




छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले मे रविवार को गाड़ा समाज के लोगों ने जिलाध्यक्ष गाड़ा समाज सक्ति जितेन्द्र चौहान के नेतृत्व में थाने का घेराव कर दिया। जातिसूचक गाली देने वाले आरोपी कमल चंद्रा की एक महीने बाद भी गिरफ्तार नही होने के विरोध मे समाज के लोग धरना प्रदर्शन कर रहे थे। समाज के लोगों ने लगभग एक घंटे तक थाने का घेराव किया हुआ था। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, कोरबा निवासी विजय कुमार चौहान तबला वादक का काम करता है। दिनांक 23/02/2023 को वह अपनी रामायण मंडली के साथ जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मलनी मे रामायण भजन कीर्तन करने के लिए गया था। दिनांक 24/02/2023 को रामायण मंडली की प्रतियोगिता हुई। जिसमे विजय कुमार चौहान की रामायण मंडली का चयन हुआ था। जैजैपुर निवासी कमल चंद्रा को जब तबला वादक के गाड़ा समाज के होने की जानकारी मिली तो कमल चंद्रा ने मंडली की गायिका लक्ष्मी कंवर को फोन के माध्यम से जातिसूचक गाली दिया। जिस समय कमल चंद्रा ने लक्ष्मी कंवर को फोन किया था। उस समय लक्ष्मी कंवर दादरखुर्द मे रामायण मंडली के साथ बैठी हुई थी।


इस पूरे मामले की शिकायत विजय कुमार चौहान ने जैजैपुर थाने मे दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी कमल चंद्रा के खिलाफ एस्ट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पाई है। आरोपी उस घटना के बाद से ही फरार हो गया है।


जैजैपुर थाना प्रभारी ने बताया की जातिसूचक गाली देने वाले आरोपी कमल चंद्रा के खिलाफ एस्ट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को पकड़ने हर संभव प्रयास किया जा रहा है। आरोपी की पत्नी और बेटी का सीडीआर निकाला जा रहा है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।


एक महीने बाद भी नही हुई गिरफ्तारी


एक माह बाद भी आरोपी के गिरफ्तार ना होने पर समाज के लोगों ने रविवार को तहसील कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद सैकड़ो की संख्या मे लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से गाड़ा समाज के पदाधिकारी पहुंचे हुए थे। एक घंटे तक थाने का घेराव करने के बाद जैजैपुर थाना प्रभारी के आश्वासन पर समाज के लोग शांत हुए और वापस चले गए।


*छत्तीसगढ़ विजन टीवी सक्ति से ब्यूरो हेड महेन्द्र कुमार खांडे के साथ जितेंद्र पटेल की रिपोर्ट*

Post a Comment

0 Comments