बालोद जिला के गौ सेवक सम्मानित होकर दिल्ली से लौटे जिले वासियों ने मुंह मीठा कर किया सम्मान
बालोद:- छत्तीसगढ़ की बालोद जिला निवासी अजय यादव जिला प्रमुख गौ रक्षा अभियान समूह व उपप्रमुख नरेंद्र जोशी एवं सहयोगियों के द्वारा गौ रक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर दिल्ली के पूर्ववर एचीवर्स फाउंडेशन का 16वा राष्टीय अवॉर्ड सेरिमनी का आयोजन मैजेस्टिक क्राउन मोती नगर दिल्ली में हुआ जहा गौ सेवक अजय यादव व नरेंद्र जोशी को राष्टीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया, सम्मान समारोह समाप्ति पश्चात दिल्ली से वापस बालोद लौटने पर गौ रक्षा अभियान समूह की टीम एवं शहीद वीर नारायण सिंह एकेडमी के छात्रों व प्रशिक्षको द्वारा जय स्तंभ चौक बालोद में पुष्प हार भेंट एवं मुंह मीठा कर स्वागत किया गया जिला बालोद के सभी लोगो का कहना है यह बड़े गौरव की बात है गौ सेवा के विषय पर जिला बालोद का नाम आज भारत की राजधानी दिल्ली में गूंज रहा है सभी ने हमारे उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी ,इस अवसर पर गौ सेवक चंद्रशेखर तिवारी, शूभम साहु,विशाल माधवानी,विवेक पाटीदार,आशीष यादव,किशोरनाथ योगी(भूतपूर्व सैनिक) कृष्णा प्रसाद तिवारी (भूतपूर्व सैनिक),सुप्रीत शर्मा,गोपाल यादव,धर्मेंद्र आहूजा, मोनू यादव ,कुलदीप यादव ,बाबुल ठाकुर ,योगेश साहू शामिल रहे। यह बालोद वासियों के लिए ऐतिहासिक गौरव की बात है आज अजय यादव और उनका टीम किसी परिचय का मोहताज नहीं है गौ माता की रक्षा के लिए इनके सभी साथी उत्कृष्ट कार्य करते हैं फिर भी छत्तीसगढ़ में इन्हे किसी तरह का सम्मान नहीं करना दर्शाता है कि आज हम कहां हैं हालांकि इनकी टीम किसी सम्मान के लिए कार्य नहीं करते लोगों का कहना है कि पता नहीं छत्तीसगढ़ शासन ऐसे निष्ठावान कर्तव्य का निर्वहन करने वाले लोगों को आखिर नजरअंदाज क्यों कर रहे हैं

0 Comments