अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले के उपर सायबर टीम एवं चिचोला पु़लिस की कार्यवाही
आरोपी द्वारा स्वीफ्ट कार वाहन के डिग्गी में काई रंग के 05 थैला में देशी शोले शराब 400 नग एवं सी.जी. अंग्रेजी शराब 150 नग कुल शराब 99.000 बल्क लीटर किमती 50,000 रू एवं शराब परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया।
आरोपी को गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमाण्ड पर भेजा गया जेल
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के द्वारा चलाये जा रहे नशा उन्मुलन अभियान एवं अवैध शराब के रोकथान हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अति0 पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव कीर्तन राठौर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केसरीनंदन नायक के दिशा.निर्देशन पर सायबर टीम राजनांदगांव एवं पुलिस चौकी प्रभारी चिचोला के द्वारा दिनांक 02.09.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक सफेद स्वीफ्ट वाहन में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु बागनदी की ओर से चिचोला की ओर आ रही है। सूचना महारू नेताम का ढाबा के सामने औराटोला के पास सफेद स्वीफ्ट वाहन को नाकाबंदी कर रूकवाने पर कार चालक का नाम पता पुछने पर अपना नाम रूपेश्वर साहू पिता स्व. पुनाराम साहू उम्र 39 वर्ष निवासी रामपुर खातूटोला पुलिस चौकी चिचोला जिला राजनांदगांव का होना बताया वाहन का तलाशी लेने पर डिग्गी में काई रंग के 05 थैला में देशी शोले शराब 400 नग एवं सी.जी. अंग्रेजी शराब 150 नग कुल शराब 99.000 बल्क लीटर किमती 50,000 रू एवं पुरानी इस्तेमाली सफेद रंग का स्पीफ्ट वाहन क्रमांक सी.जी.08आर0888 कीमती करीबन 2,50,000रू जप्त किया गया। शराब के संबंध किसी प्रकार का वैध कागजात पेश नही करने पर विधिवत् जप्त किया गया। आरोपीगण का कृत्य धारा. 34(2)आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्व कर आरोपी को विधिवत् गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया सम्पूर्ण कार्यवाही में सायबर टीम निरीक्षक विनय पम्मार हम. स्टाप एवं चौकी प्रभारी श्री योगेश पटेल ,प्र.आर. 727 सुनील वर्मा , आर. 1717 ,171, 1687 का सराहनीय योगदान रहा।

0 Comments