Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: छत्तीसगढ़ वेलफेयर जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा गौ सेवको का सम्मान

 छत्तीसगढ़ वेलफेयर जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा गौ सेवको का सम्मान 



बालोद:-छत्तीसगढ़ के बालोद का नाम आज भारत की राजधानी दिल्ली में भी गूंज रहा है अजय यादव जिला प्रमुख गौ रक्षा अभियान समूह व उपप्रमुख नरेंद्र जोशी एवं सहयोगियों के द्वारा गौ रक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर दिल्ली के पूर्ववर एचीवर्स फाउंडेशन का 16 वा राष्टीय अवॉर्ड सेरिमनी का आयोजन मैजेस्टिक क्राउन मोती नगर दिल्ली में राष्टीय गौरव सम्मान पाकर आज बालोद लौटे गौ रक्षा अभियान समूह की टीम एवं शहीद वीर नारायण सिंह एकेडमी के छात्रों व प्रशिक्षको द्वारा जय स्तंभ चौक बालोद में पुष्प हार भेंट एवं मुंह मीठा कर स्वागत किया गया तत्पश्चात बालोद में आयोजित छत्तीसगढ़ वेलफेयर जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था जिसमे मुख्य अतिथि श्री मति अनिला भेड़िया मंत्री छ ग शासन , कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव छ ग शासन , श्री मति संगीता सिंह विधायक संजारी बालोद ,विकास चोपड़ा नगर पालिका अध्यक्ष बालोद  की  उपस्तिथि में सम्मान किया गया इस दौरान सभी ने  हमारे उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी जिला बालोद के  सभी लोगो का कहना है यह बड़े गौरव की बात है गौ सेवा के लिए  अच्छी पहल की शुरुआत कीया गया है इस अवसर पर गौ सेवक चंद्रशेखर तिवारी, शूभम साहु,विशाल माधवानी,विवेक पाटीदार,आशीष यादव,किशोरनाथ योगी(भूतपूर्व सैनिक) कृष्णा प्रसाद तिवारी (भूतपूर्व सैनिक),सुप्रीत शर्मा,गोपाल यादव,धर्मेंद्र आहूजा, मोनू यादव ,कुलदीप यादव ,बाबुल ठाकुर ,योगेश साहू  शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments