*बुथ को साधने बुथ कमीटीयो की लगातार बैठक ले रहे है काँग्रेसी*
*आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव ने कहा मजबूत बुथ ही दिलाता है चुनाव में जीत
*देवभोग*-छग प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के बाद गरियाबंद में बुथ कमेटीयों की बैठक लगातार चल रही है प्रदेश आदिवासी नेता जनक ध्रुव पिछले तीन दिन से क्षेत्र के प्रवास पर है वही समय समय पर उनका प्रवास भी होता रहता है जहाँ वो क्षेत्र में उनका अच्छी पैठ है वही कार्यकर्ताओ के साथ भेंट मुलाकात और एक बार के उम्मीदवारी के कारण कार्यकर्त भी उनको भलीभाँति जानते है।जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चरण अवस्थी,सेवन पुजारी जिला पदाधिकारी सूरज शर्मा ब्लाक अध्यक्ष भुपेन्द्र माँझी,महामंत्री अरूण सोनवानी देवभोग के सागौनभाडी पहुँचकर बुथ कमेटी की बैठक ली जहाँ प्रदेश आदिवासी नेता ध्रुव ने बुथ पदाधिकारीयो को संबोधित कर कहा मजबुत बुथ ही चुनाव में जीत दिलाता है। वही जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू ने बुथ कमेटी के कार्यो का अवलोकन कर उन्हे कई महत्वपूर्ण जानकारी दिया।
*प्रत्येक बुथ पर पहुँच रहे है काँग्रेसी*
विन्द्रानवागढ विस में जीत हासिल करने काँग्रेस बुथ स्तर पर सक्रीय हो गयी है ब्लाक काँग्रेस कमेटी क्षेत्र दौरे पर आये प्रदेश आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष जनक ध्रुव के साथ बीते दो दिनो में सागौनभाडी, बरकानी,घुमरगुडा सहित आधे दर्जन बुथों के कमेटी की बैठक ले लिये है।वही ब्लाक काँग्रेस कमेटी की पिछले माह भर से बुथ स्तर पर सक्रीयता बढ गयी है।
*अमलीपदर के स्वास्थ्य शिविर मे हुये शामिल*
क्षेत्र दौरे पर पहुँचे आदिवासी प्रदेश नेता जनक ध्रुव बीते शुक्रवार को अमलीपदर पहुँघकर वहाँ के स्वास्थ्य शिविर मे शामिल हुये जहाँ उन्होने स्वास्थ्य लाभ लेने पहुँचे मरीजो से बात की और उनका हाल चाल पूछा।ऐसे तो समय समय पर क्षेत्र के बीमार पिडित लोगो को रायपुर इलाज के लिये सहयोग करते है जिससे उनकी एक अलग छबी बनी हुयी है।


0 Comments