Ticker

6/recent/ticker-posts

Kanker: निःशुल्क कोचिंग हमर पच्चीस जेपरा के बच्चों का रहा शानदार प्रदर्शन

 निःशुल्क कोचिंग हमर पच्चीस जेपरा के बच्चों का रहा शानदार प्रदर्शन


संवाददाता-धर्मेंन्द्र निर्मलकर/ कांकेर




कांकेर. जिले एवं विकासखण्ड चारामा के आदर्श ग्राम जेपरा में सुरही पाठ ग्राम उत्थान समिति द्वारा चलाये जा रहें निशुल्क कोचिंग शिक्षा यात्रा हमर पच्चीस संस्था के बच्चों का कक्षा आठवीं परीक्षा एवं प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा और उम्मीद की जा रही है कि इनमें से अधिकांश बच्चों को कॉउंसलिंग के बाद प्रयास विद्यालय में प्रवेश मिल सकेगा। इन बच्चों को यहाँ तक पहुँचाने में शिक्षक उमेश सोनवानी, थामेश्वर सिन्हा, कपिल साहू, लिपि वर्मा एवं कुमारी मंजूषा मिरी का उल्लेखनीय प्रयास एवं योगदान रहा है। साथ ही संस्था को आर्थिक  रूप से, शारीरिक रूप से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी शुभचिंतक महानुभाव जनों का योगदान अविश्मरणीय है। सुरही पाठ ग्राम उत्थान समिति सभी बच्चों को, उनके परिजनों को और शिक्षक जनों को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। सुरही पाठ ग्राम उत्थान समिति द्वारा चलाये जा रहें निशुल्क कोचिंग शिक्षा यात्रा हमर पच्चीस से कुमारी नम्रता दर्राे ने कक्षा आठवीं में 91 प्रतिशत एवं प्रयास परीक्षा में 70 अंक, कुमारी शिवानी यादव ने कक्षा आठवीं में 92 प्रतिशत एवं प्रयास परीक्षा में 67 अंक, कुमारी गुनिका सोनवानी ने कक्षा आठवीं में 86 प्रतिशत एवं प्रयास परीक्षा में 61 अंक, कुमारी तेजेश्वनी सागर ने कक्षा आठवीं में 88 प्रतिशत एवं प्रयास परीक्षा में 60 अंक,कुमारी जान्हवी साहू ने कक्षा आठवीं में 83 प्रतिशत एवं प्रयास परीक्षा में 52 अंक, कुमारी राशि गंगबेर ने कक्षा आठवीं में 83 प्रतिशत एवं प्रयास परीक्षा में 46 अंक, पुनेश्वर रावटे ने कक्षा आठवीं में 76 प्रतिशत एवं प्रयास परीक्षा में 46 अंक,.रूद्र कुमार यादव ने कक्षा  आठवीं में 73 प्रतिशत एवं प्रयास परीक्षा में 40 अंक, प्रशांत साहू ने कक्षा आठवीं में 89 प्रतिशत एवं प्रयास परीक्षा में 64 अंक व लोकनाथ साहू ने कक्षा आठवीं में 92 प्रतिशत एवं प्रयास परीक्षा में 42 अंक प्राप्त किये हैं।

Post a Comment

0 Comments