Ticker

6/recent/ticker-posts

Kawardha: महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को दो दिन के भीतर बोड़ला पुलिस द्वारा किया गया गिरफतार

 जिला कबीरधाम -बोडला 

दिनांक 21-05-2023           ---------------------रिपोर्टिंग - ब्यूरो चीफ कवर्धा-पी.डी.                 -

महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को दो दिन के भीतर बोड़ला पुलिस द्वारा किया गया गिरफतार                      -

आरोपी के विरुद्ध थाना बोड़ला में अपराध क्रमांक 121/2023 धारा 354 घ, 294 भादवि पंजीबद्व कर की गई आवश्यक वैधानिक कार्यवाही                       -

आरोपी ब्लाक शिक्षा अधिकारी के द्वारा अपने सहकर्मी महिला कर्मचारी के साथ  छेड़छाड़        

 



     कवर्धा-  पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा की अपने- अपने थाना/चौकी क्षेत्र में यदि कोई असामाजिक तत्व के लोग हैं तो उसके विरुद्ध कार्यवाही करने एवं महिला एवं बालक बालिकाओं से संबंधित अपराधो को गंभीरता से कार्रवाई करते हुए  तत्काल ऐसे आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देशित जारी किया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला  जगदीश उइके के मार्गनिर्देशन से थाना प्रभारी बोड़ला के द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है, इसी तारतम्य में दिनांक 19-05-2023 को प्रार्थीया थाना बोड़ला ने लिखित आवेदन कर  शिकायत किया कि आरोपी दयाल सिंह पिता ठाकुर जे.पी.सिंह जो की वर्तमान में विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर बोड़ला में पदस्थ हैं, उनके द्वारा अपने सहकर्मी महिला के साथ गलत नियत से उनका पीछा करते हुये उनके घर तक गया उनके हाव - भाव को देखकर पीडिता डरकर अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया आरोपी द्वारा दरवाजा खटखटाया और आफिस का चाबी लेने आया हॅू बोल रहा था, शिकायत पीड़िता ने बताया की आफिस की चाबी बीईओ दयाल सिंह के पास था बोड़ला पुलिस प्रार्थीया की शिकायत पर थाना बोड़ला में अपराध क्रमांक 121/2023 धारा 354 घ, 294 भादवि पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया बोड़ला पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए चुकी प्रकरण महिला से संबंधीत होने  के कारण प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तत्काल थाना प्रभारी के द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गनिर्देशन से थाना प्रभारी के द्वारा उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया प्रकरण जमानतीय होने से आरोपी दयाल सिंह ठाकुर पिता ठाकुर जे.पी.सिंह उम्र 45 वर्ष वर्तमान विकासखंड शिक्षा अधिकारी बोड़ला को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया

Post a Comment

0 Comments