Ticker

6/recent/ticker-posts

Korba: पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के कई गांव भीषण गर्मी में तरस रहे बिजली को..

 कोरबा : पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के कई गांव भीषण गर्मी में तरस रहे बिजली को..


कोरबा  पाली छत्तीसगढ़ शशि मोहन कोशला



कोरबा : पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के कई ग्राम आज भी बिजली के लिए तरस रहा हैं। जिसमें प्रमुख रूप से ग्राम जलके, बारी उमराव, सूरका, सपलवा, हिरवा डोली, पहाड़ गांव, केरामुडा, राहा, बाईसेमहर, और मैनगड़ी इन सभी ग्रामों में बिजली विभाग द्वारा बिजली सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर तो लगाया गया है ट्रांसफार्मर लगाने के बाद मुश्किल से सभी गांव में 1 महीने तक बिजली उपलब्ध हुई होगी, इसके बाद कई बार विभाग को शिकायत करने के बाद आज तक बिजली सप्लाई बंद है। जिसकी शिकायत स्थानीय जनप्रतिनिधि को की गई है शिकायत के बाद भी आज तक इस समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है।

Post a Comment

0 Comments