Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: *योजनाओं से किसानों व मजदूरों की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत*

 *योजनाओं से किसानों व मजदूरों की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत*

 *कांग्रेस सरकार में स्व सहायता समूह की महिलाएं आगे बढ़ रही है*



 कमल सिन्हा __दुर्गुकोंडल 1 जून 2023 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की न्याय योजनाओं के माध्यम से • किसानों, पशुपालकों और खेतिहर मजदूरों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। उक्त बातें भानूप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के *विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ने कही। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार ने 1 करोड़ 10 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की है*। किसानों को उनके उपज का सही दाम दिया जा रहा है। उन्होंने किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि *भूपेश बघेल सरकार ने धान विक्रय की सीमा प्रति एकड़ 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल करने की घोषणा की है*। इसका सीधा लाभ प्रदेश के किसानों को मिलेगा। *छत्तीसगढ़ की न्याय योजनाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और इससे प्रदेश के सभी वर्गों में समृद्धि और खुशहाली आई है विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी ने कहा भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने हमेशा आदिवासियों के हित और विकास के लिए कार्य किया है*। सरकार आदिवासी संस्कृति का संरक्षण कर रही है। के अलावा प्रदेश में नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के तहत गौठान के तहत के तहत महिला स्व सहायता समूह की अर्थव्यवस्था में सुधार हुई है महिलाएं अपनी आजीविका के साधन के साथ अपने स्थिति  में सुधार हो रही है इस प्रकार से प्रदेश सरकार   गरीब ,किसान, मजदूर, बेरोजगार एवं जन कल्याणकारी कार्य कर रहे हैं उनके विकास के लिए कई योजनाएं भी चला रही है।

*9 अगस्त का दिन विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूरे देश में छत्तीसगढ़ ही पहला राज्य हैं ज हा आदिवासियों के. भावनाओं को समझते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दिन अवकाश घोषित किया* है। *तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा 4 हजार रुपए और 65 प्रकारों के वनोपज की समर्थन मूल्य पर खरीदी आवश्यक किया जा रहा है। इतना ही नहीं,  मुख्यमंत्री ने नरवा, गरवा, घुरवा  बाड़ी जैसी योजना चलाकर तुरंत  छत्तीसगढ़ के किसानों, गरीबों और  महिला समूहों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का कार्य कर रही है*। यहां तक की दूरस्थ वनांचलों में निवासरत लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना चला रही हैं। जिसके माध्यम से दूरस्थ अंचलों में निवासरत लोगों को स्वास्थ्य, सुविधा मिल रही जारों में शिविर लगाकर किया जाता है और साथ उचित परामर्श प्रदान किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments