Ticker

6/recent/ticker-posts

Korba: राष्ट्रीय भोजली उत्सव में शामिल हुई जप अध्यक्ष दुलेश्वरी और जप सदस्य श्रीमती पांडे*

 राष्ट्रीय भोजली उत्सव में शामिल हुई जप अध्यक्ष दुलेश्वरी और जप सदस्य श्रीमती पांडे*


कोरबा  पाली छत्तीसगढ़ शशि मोहन कोशला



प्रदेश की राजधानी रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय भोजली उत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ जनपद अध्यक्ष श्रीमती दुलेश्वरी सिदार और जनपद सदस्य श्रीमती अंजू श्यामा पांडे मंचस्थ थी। 

जनपद अध्यक्ष श्रीमती सिदार और जनपद सदस्य श्रीमती पांडे ने बताया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की साँस्कृतिक विरासत, लोक पर्व,लोक कला ,संगीत सभ्यता, संस्कृति को लगातार तराशने का कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय भोजली उत्सव इसी का एक बेहतर प्रयास है। भोजली, प्रदेश का पारंपरिक लोक पर्व है। हम पाश्चात्य संस्कृति के फ्रेंडशिप डे को आत्मसात कर रहे हैं। जबकि यह पारंपरिक पर्व भोजली हमें एक दूसरे के प्रति मित्रता, प्रेम,प्रदेश की लोक संस्कृति की खुशबू और एकता का प्रतीक है। इसकी जानकारी और जान पहचान देश-प्रदेश में होना ही चाहिए। इसे लेकर प्रदेश सरकार का आयोजन सराहनीय है। विदित हो कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनपद अध्यक्ष श्रीमती सिदार और जनपद सदस्य श्रीमति पांडे को अपने अगल-बगल बैठाकर ,मंचस्थ कर तवज्जो दिया और कहा कि नारी सशक्तिकरण की मिसाल हमारी बहनें, समाज के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़े और समाज को जागृत तथा शिक्षित करने का कार्य करें। यही भोजली पर्व पर शुभकामनाएं हैं।


 *पाली में विशाल भोजली उत्सव का आयोजन 1 को*


 छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना खंड पाली के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ प्रदेश के पारंपरिक पर्व भोजली धूमधाम से मनाने निर्णय लेते हुए विशाल भोजली रैली का आयोजन किया गया है। एक सितंबर को दोपहर 2:00 बजे से पाली महामाया देवालय से बाजे गाजे के साथ भोजली की रैली निकाली जाएगी। जिसका विसर्जन नगर भ्रमण के पश्चात प्राचीन शिव मंदिर के घाट पर पारंपरिक रूप से किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में समस्त क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित की अपील की गई है।

Post a Comment

0 Comments