Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: माता बंजारी मंदिर में हुई बरखा लोक कला मंच की प्रस्तुति

 *माता बंजारी मंदिर में हुई बरखा लोक कला मंच की प्रस्तुति*



दुर्गूकोंदल। हाहालद्दी माता बंजारी मंदिर में  ज्योति कलश विशर्जन व भंडारा के पश्चात एल्बम व दूरदर्शन कलाकारों की लोक कालामंच बरखा, जिला कांकेर की रात्रिकालीन प्रस्तुति माता बंजारी के धाम हाहालद्दी में आयोजित किया गया था। नोमेश सिन्हा के निर्माता व निर्देशन से तैयार *बरखा* कला मंच की प्रस्तुति का आंनद लेने क्षेत्र भर से दर्शक आए हुए थे। प्रस्तुति में विशेष रूप से बस्तर की कला, संस्कृति को ध्यान में रखते हुए 'गोटूल' परंपरा को दिखाया गया। साथ ही साथ हास्य प्रसंग के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर भी प्रहार किया। पुरे कार्यक्रम में मुख्य स्वर गायिका बरखा सिन्हा की आवाज में चलने वाली गीत *तोर मया पीरित का राजा* इस गीत ने लोगों को झूम कर नाचने को मज़बूर कर दिया।यह कहा जा सकता है कि कार्यक्रम में न सिर्फ मनोरंजन अपितु संस्कृति संवर्धन भी लोगों के बीच परिलक्षित हुआ। बंजारी माता मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिशचंद सिन्हा, उपाध्यक्ष साँवात राम साहू, सचिव भूपेंद्र सिन्हा, सह सचिव गोवर्धन नरेटी, कोषाध्यक्ष सोहन लाल सिन्हा, संरक्षक भगवानी राम, अनूप दीवान, मोहन लाल, धन्ना लाल, अनिल सिन्हा, पुजारी आचार्य तमेशवर प्रसाद तिवारी, श्रवण निषाद ने बताया की अब प्रति वर्ष इस प्रकार के धार्मिक व संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

Post a Comment

0 Comments