Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: देशहित में उत्कृष्ट कार्य: 30 महान विभूतियां हुए सैल्यूट तिरंगा से सम्मानित*

*देशहित में उत्कृष्ट कार्य: 30 महान विभूतियां हुए  सैल्यूट तिरंगा से  सम्मानित*






दुर्गुकोंदल: सैल्यूट तिरंगा एक गैर राजनीतिक राष्ट्रवादी संगठन है ! तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के 99वें जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर 26 दिसंबर को नई दिल्ली नगरपालिका परिसद, पालिका केन्द्र, ससंद मार्ग (एन0डी0एम0सी0) में सैल्यूट तिरंगा के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अटल तिरंगा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन आयोजित किया गया  ! इस अवसर पर देश एवं विदेश के प्रमुख क्षेत्रों जैसे खेल- कुद, साहित्य, गीत-संगीत, अध्यात्म, राजनीति, विज्ञान, समाजसेवा तथा देश की सुरक्षा से जुड़े एवं देशहित में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले 30 चयनित महान विभूतियां को सैल्यूट तिरंगा द्वारा सम्मानित किया गया ! जिसमें सैल्यूट तिरंगा के मुख्य संरक्षक, दिल्ली के सांसद एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार मनोज तिवारी द्वारा भव्य रंगारंग गीत की प्रस्तुति  भी की गई ,, ! उक्त जानकारी सैल्यूट तिरंगा छत्तीसगढ़ की  संगठन महामंत्री श्रीमति हर्षा ने दी है ।


_*"10 + देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए"*_


 विश्व के 16 देशों में कमिटी गठन के साथ स्थापित हो चुकी है जिसमें 10 देश से प्रतिनिधि अटल सम्मान समारोह कार्यक्रम में उनके प्रतिनिधि उपस्थित हुए! देशभर के विभिन्न राज्यों से संस्था के पदाधिकारीगण राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, सक्रिय पदाधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी प्रदेशों के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकताओं की उपस्थिति हुई ! 


_*"31 मार्च 2024 तक 50 अन्य देशों में भी संगठन का विस्तारीकरण का लक्ष्य"*_


 ज्ञातव्य है कि सैल्यूट तिरंगा की स्थापना 2 अक्टूबर 2017 को नई दिल्ली में राजेश झा जी की योजनानुसार सम्पूर्ण देश में राष्ट्रहित में राष्ट्रवाद एवं जन जागरण के उद्देश्य से स्थापना हुई !  राष्‍ट्र निर्माण में लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और सैल्यूट तिरंगा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई है ! मात्र छः वर्षों के कार्यकाल के दौरान संगठन के सक्रिय, निष्ठावान एवं देश के प्रति पूर्ण समर्पित कार्यकर्ताओं के निरंतर एवं अथक परिश्रम से सैल्यूट तिरंगा आज देश के लगभग सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों सहित 16 अन्य देशों में भी सैल्यूट तिरंगा ने अपनी वृहत पहचान बनाने में सफलता प्राप्त की है ! 31 मार्च 2024 तक 50 अन्य देशों में भी संगठन का विस्तारीकरण का लक्ष्य निर्धारित हुआ है ! अटल तिरंगा सम्मान समारोह को वृहत एवं भव्य बनाने हेतु सर्वश्री सच्चिदानंद पोखरियाल, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री (पूर्व राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार), गिरीश कुमार पाठक, वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  प्रमोद कुमार मिश्र एवं मुकेश त्यागी (ACP), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद सिंह, जीएसटी कमीशनर एवं प्रेम सिंह, पायल झा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, चित्रा दलाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला मोर्चा सहित कई अन्य सक्रिय पदाधिकारीगण का सहयोग प्राप्त हुआ है ! इस समारोह में देश भर के अनेक प्रसिद्ध समाजसेवक, विधायक, सांसद, मंत्री, ब्यूरोक्रेट्स तथा अन्य सर्वमान्य सम्मानित व्यक्तित्व की उपस्थिति  हुई है !  

_*"विश्व भर में भारत के गौरव को बढ़ाने का प्रयास "*_

श्रीमति हर्षा ने बताया कि हिमाचल भवन मंडी हाउस दिल्ली में राष्ट्रवादी संगठन सैल्युट तिरंगा ने प्रेस वार्ता के माध्यम से अटल सम्मान समारोह कार्यक्रम की रूप रेखा तय पहले ही कर चुकी थी जिसमे  आने वाले अतिथियों एवं सम्मान किया जाने वाले राष्ट्र भक्तों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई थी  ! प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि 26 दिसम्बर के दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है ! हम सबको मिलकर इसी तरह राष्ट्रवाद के जज्बे और जुनून के साथ हौसले को बुलन्द करने की जरूरत है ! ताकि पूरे विश्व भर में सैल्युट तिरंगा का नाम रोशन कर उसके गौरव को बढ़ाने का काम करेंगे ! राष्ट्र के प्रति अपना कुछ समय दे सकते हैं अपने देश धर्म और आने वाले पीढ़ी के भविष्य के लिए सैल्युट तिरंगा के नाम एक इतिहास रचने का काम करेगें  जिससे आने वाले पीढ़िया हम पर गर्व कर सके !

इस पर श्रीमति हर्षा  आगे बताती है की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री श्री महेंद्र नाथ पांडे जी*  उपस्थिति हुए और  देश के लोकप्रिय सांसद मनोज तिवारी जी उपस्थित होकर देश की महान हस्तियों को सम्मानित किया !   छत्तीसगढ़ से कुल 15 सदस्यों की टीम इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुई थी जिसमे प्रमुख रूप से संजय वस्त्रकार कांकेर से ,अरूण सावरकर दुर्ग से , प्रकाश यादव रायपुर से , थलेश चंद्राकर , भूषण चंद्रकर , शिव चंद्राकर, दुबे जी , बिल्लू उर्फ  कृष्ण कांत चंद्रकार महासमुंद जिला से , यह सभी प्रमुखता से दिल्ली में कार्यक्रम में सम्मिलित होकर छत्तीसगढ़ राज्य हितेश  कुमार तिवारी जी को पुरुस्कार प्राप्त होने पर सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

Post a Comment

0 Comments