Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: लोकसभा आम निर्वाचन 2024

लोकेशन बालोद

दीपक देवांगन


समाचार

लोकसभा आम निर्वाचन 2024

जिला पंचातय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया 

संगवारी मतदान दलों का परिचयात्मक प्रशिक्षण

मतदान अधिकारियों को दी गई उनके कार्यों एवं दायित्वांे के

 संबंध में जानकारी 

बालोद, 27 मार्च 2024



लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले के संगवारी मतदान केेन्द्रों के संचालन हेतु नियुक्त किए गए महिला मतदान अधिकारियों का परिचयात्मक प्रशिक्षण आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे प्रशिक्षण में विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर डाॅ. कन्नौजे ने संगवारी मतदान दल में शामिल महिला मतदान अधिकारियों के कार्यों एवं दायित्वों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली है कि आपको संगवारी मतदान केन्द्रों के सफल संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने सभी महिला अधिकारी-कर्मचारियों को पूरे लगन के साथ निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन कर संगवारी मतदान केन्द्रों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने संगवारी मतदान दल मेें शामिल महिला अधिकारी-कर्मचारियों को उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बसंल ने भी संगवारी मतदान दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों को उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Post a Comment

0 Comments