Ticker

6/recent/ticker-posts

*शिविर:- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए लगेगा शिविर, मौके पर होगा पंजीयन*



Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट.....

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, संभाग बिलासपुर–2 द्वारा आम उपभोक्ताओं के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में उपभोक्ताओं को योजना की पूरी जानकारी दी जाएगी तथा शिविर स्थल पर ही पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

शिविरों का आयोजन विभिन्न उपसंभाग एवं जोन स्तर पर प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। कंपनी ने अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होकर योजना का लाभ लेने की अपील की है।

प्रमुख शिविर तिथि व स्थान:

15 जून – बेलगहना बिजली विभाग कार्यालय, बेलगहना एवं नगर पालिका कार्यालय, तखतपुर 



पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज:

बिजली बिल की कॉपी, आधार कार्ड तथा बैंक पासबुक की कॉपी साथ लेकर आएं।

विभाग के जे ई अरुण कुमार साहू ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाकर योजना से जुड़ें और भविष्य में बिजली खर्च कम करने की दिशा में कदम बढ़ाएं।

Post a Comment

0 Comments