Cgvtv संवाददाता की रिपोर्ट बेलगहना....
बेलगहना। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल बेलगहना की प्रथम बैठक युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विमलदास मानिकपुरी के संचालन में संपन्न हुई। बैठक भाजपा संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कश्यप, भाजपा मंडल अध्यक्ष बेलगहना रामेश्वर सिंह राजपूत, जिला कार्यसमिति सदस्य बलदाऊ प्रसाद दुबे तथा भाजयुमो जिला प्रशिक्षण सह प्रमुख राम प्रताप सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष राजेश कश्यप ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा संगठन की ऊर्जा और ताकत है। युवाओं को समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।
मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सिंह राजपूत ने कहा कि मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित किया जाए तथा प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, समर्पण और संगठनात्मक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
वहीं भाजयुमो जिला प्रशिक्षण सह प्रमुख राम प्रताप सिंह ने विस्तृत मार्गदर्शन देते हुए कहा कि संगठन केवल बैठकों से नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के निरंतर संपर्क, सक्रियता और जनभागीदारी से मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में नए युवाओं को संगठन से जोड़ने, बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने और आपसी समन्वय बनाए रखने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जनसंपर्क कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें तथा समाज के हर वर्ग तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करें। उन्होंने युवाओं से सेवा, संवाद और संगठन विस्तार को प्राथमिकता देते हुए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजू राजपूत, जिला उपाध्यक्ष राजेश कश्यप, जिला कार्यसमिति सदस्य बलदाऊ प्रसाद दुबे, युवा मोर्चा जिला सह प्रशिक्षण प्रमुख रामप्रताप, शिव श्रीवास, त्रिभुवन उद्देश्य, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष मंगल जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विमल मानिकपुरी, युवा मोर्चा महामंत्री योगेश दुबे, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सोम साहू, विमलेश उद्देश्य, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष पंचराम भानु, कन्याशक्ति संयोजिका मीनाक्षी मानिकपुरी, प्रीति यादव, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी शुभम दुबे, अरविंद जोशी, शिव सिंह, त्रिभुवन पैकरा, पहलवान पैकरा, यशवंत यादव एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


0 Comments