Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: आदर्श आचार संहिता का पालन कराने बालोद पुलिस ने किया शहर में कांबिंग गस्त ।

बालोद

लोकेशन बालोद 

जिला-बालोद (छ0ग0) 

दिनांक 21/03/2024


आदर्श आचार संहिता का पालन कराने बालोद पुलिस ने किया शहर में कांबिंग गस्त । 

# एसडीओपी बालोद के नेतृत्व में थाना बालोद ने चलाया सघन चेकिंग गस्त 

कांबिंग गस्त के दौरान 4 गिरफ्तारी वारंट और एक स्थाई वारंटी पकड़ाए ।

#  गस्त के दौरान  गुण्डा बदमाश वशिष्ठ  साहू उर्फ  लोटिया पठान अवैध शराब परिवहन करते  47 पौहा देशी शराब के साथ पकड़ाया।


    







                  दिनांक 20/03/2024 को श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग श्री रामगोपाल गर्ग  के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक  बालोद  श्री एस आर  भगत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक जोशी सर के आदेश में अनुविभागिय अधिकारी पुलिस बालोद श्री देवांश सिंह राठौर और थाना प्रभारी बालोद श्री रवि शंकर पांडेय व थाना बालोद पुलिस के द्वारा दिनांक 20/03/2024 को आदर्श आचार सहिता का पालन कराने, शांतिपूर्ण तरीके से होली संपन्न कराने एवं गुंडा बदमासो पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में  संपूर्ण शहर में कांबिंग गस्त की गई,कांबिंग गस्त के दौरान बस स्टैंड के पास सरप्राईज वाहन चेकिंग किया जाकर 8 वाहनों के विरुद्ध यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर कुल जुमला 2400 रुपए का समंश शुल्क वसूल की गई , बाद दल्ली चौक ,गंज पारा , खाले पारा, जवाहर पारा, पाण्डेय पारा , बुधवारी बाजार, संजय नगर, रेलवे स्टेशन, पाररास में कांबिंग गस्त की गई l

               इस दौरान  गुंडा बदमाश निगरानी बदमास,  संदिग्ध वाहन,व्यक्तियों की चेकिंग अभियान के तहत किया गया।

         इस कांबिंग गस्त के दौरान 4 गिरफ्तारी वारंट 1 स्थाई वारंटी तामील की गई ,साथ ही गुंडा बदमाश विशिष्ट साहू उर्फ़ लोटिया पठान को अवैध शराब परिवहन करते 47 नग देशी शराब  के साथ पकड़ा गया  । इसके खिलाफ पृथक से आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही हैl

कांबिंग गस्त के दौरान एसडीओपी बालोद व थाना बालोद पुलिस के अधिकारी और जवान की सराहनीय भूमिका रही ।


रिपोर्टर

विजन टीवी चैनल के लिए संवाददाता रूपचंद जैन बालोद ब्यूरो चीफ दीपक देवांगन के साथ

Post a Comment

0 Comments