Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: आज गुंडरदेही में छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद बस्तर माननीय श्री दीपक बैज जी द्वारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही का बैठक लिया गया

 बालोद

लोकेशन गूंडरदेही सामुदायिक भवन चैनगंज

तारीख 05/04/24








*आज गुंडरदेही में छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद बस्तर माननीय श्री दीपक बैज जी द्वारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही का बैठक लिया गया जिसमें कांकेर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी श्री बीरेश ठाकुर को जीताने हेतु कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरा एवं केंद्र की मोदी सरकार के विफलताओं को उजागर कर जन-जन तक पहुंचाने का दिशा-निर्देश दिया गया!साथ ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के  न्याय पत्र 2024(घोषणा पत्र) के पांच न्याय गारंटी की विस्तृत जानकारी पत्रकारवार्ता लेकर दिया गया!*

*बैठक को संबोधित करते हुए  गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवरसिंह निषादजी ने समस्त कांग्रेसजनों से विधानसभा चुनाव की तरह एकजुटता दिखाते हुए श्री बीरेश ठाकुर को विजयी बनाने का निवेदन किया!लोकसभा समन्वयक एवं केशकाल के पूर्व विधायक  माननीय श्री संतराम नेताम ने भूत-प्रेत भगाने वाले के बजाय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास करने वाले व्यक्ति को सांसद चुनने का निवेदन किया!कांग्रेस प्रत्याशी श्री बीरेश ठाकुर ने कहा कि पिछले चुनाव में भी आप सबके बीच प्रत्याशी रहा हूँ और बहुत कम अंतर से हार का सामना करना पड़ा फिर भी सभी के सुख दुख में और कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहा हूँ,अतः आप सब स्वयं को बीरेश ठाकुर मानकर चुनाव में जुट जाएं!*

स्वागत भाषण ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू ने दिया,संचालन महामंत्री मोंटू चंद्राकर ने किया एवं आभार प्रदर्शन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष संजय साहू ने किया!

इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती अनिला भेड़िया जी वरिष्ठ विधायक(डौन्डी लोहारा),जिला कांग्रेस कमेटी बालोद की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा,मिथलेश निरोटी,जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा साहू,जागृत सोनकर,केदार देवांगन,कृष्णा दुबे,रत्तीराम कोसमा,संगीता नायर,डॉ नारायण साहू,दिनेश साहू,के के राजू चंद्राकर,डॉ प्रज्ज्वल प्रसन्नो,तोरण चंद्राकर,संजय बारले,तरुण पारकर,ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष मो सलीम,सुनील चंद्राकर,युगांत चंद्राकर, रमादेवी ठाकुर,महामंत्री तामेश्वर देशमुख,दीपक साहू,जोन अध्यक्ष सलीम खान,मानसिंह देशलहरा,तरुण साहू,अनिल कटहरे, युकां अध्यक्ष अनुभव शर्मा,रिजवान तिगाला,सागर साहू,प्रवेश जैन,महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता चंद्राकर,अपिव वर्ग विभाग अध्यक्ष अमृतानंद सिन्हा, NSUI अध्यक्ष उस्मान रजा, सेक्टर प्रभारी डोमन देशमुख,शिवकुमार साहू,निजानंद चंद्राकर,प्रीतम ठाकुर,बैजनाथ साहू,अभिषेक यादव,पवन सिन्हा,नीलकंठ टंडन,रोशन निषाद,तुलसी साहू,शिवकुमार साहू,रामेश्वर चंद्राकर,बलराम अंगारे,गिरेन्द्र यादव,दिनेश साहू,ब्लाक सचिव रूपचंद जैन,पूनम साहू,परमानंद साहू,सरपंच निर्मला पाटिल,ज्योति यादव,यमुना बांधे,दुलारसिंह नवरंगे,ओमप्रकाश यादव,विजय कोरे,लिखन निषाद,बलराम गुप्ता,किशन पांड़े,भीषम लखेरा,सेवादल के चुनुराम चंद्राकर,श्रीराम ठाकुर,दयालु राम,दोगेन्द्र चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे!



रिपोर्टर

विजन टीवी चैनल के लिए संवाददाता रूपचंद जैन बालोद की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments