Ticker

6/recent/ticker-posts

Belgahana: बेलगहना के अशोक साहू हुए उप मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित*

*बेलगहना के अशोक साहू हुए उप मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित*



Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह कि रिपोर्ट बेलगहना




बेलगहना..... विद्या भारती, ग्राम भारती जिला बिलासपुर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय संचालन समिति पदाधिकारी सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के द्वारा विशेष सहयोग कर्ता और दानदाताओं को सम्मानित किया गया जिसमें बेलगहना के समाजसेवी अशोक साहू को सरस्वती शिशु मंदिर बेलगहना विद्यालय हेतु भूमि दान के लिए सम्मानित किया गया हालांकि अशोक साहू के अनुपस्थिति में उनके छोटे पुत्र समीर साहू को सम्मान प्राप्त करने का अवसर मिला।

    विद्या भारती के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर का संचालन   बेलगहना में सन 1989-90से हो रहा है विद्यालय से उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त विद्यार्थी आज अनेक  शासकीय पदों पर विराजमान हैं विद्यालय में संस्कार, संस्कृति और सदाचार की शिक्षा को भी विशेष महत्व दिया जाता है विद्यालय के इस राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका को देखते हुए अशोक साहू के द्वारा सन 1995-96 में विद्यालय निर्माण हेतु भूमिदान किया गया था।

Post a Comment

0 Comments