Ticker

6/recent/ticker-posts

Belgahana: बेलगहना के दालसागर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

*बेलगहना के दालसागर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*


Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट बेलगहना.....



 लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार प्रसार कार्यक्रम तेज कर दिया है इसी क्रम में रविवार दोपहर 3:00 प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोटा विधानसभा के बेलगहना तहसील अंतर्गत दालसागर पहुंच रहे हैं। स्वागत की तैयारीयों में जुटे भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी। लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा ने लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू को भाजपा प्रत्याशी बनाया है तो वहीं भिलाई के विधायक को कांग्रेस ने अपना लोकसभा प्रत्याशी बनाया है हाल ही मे हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं प्रदेश की जनता ने मोदी की गारंटी पर अपना विश्वास जताते हुए प्रदेश की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के हाथों में सौंपी है। दालसागर पहुंच दिग्गज भाजपाई बिलासपुर लोकसभा के प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष मे बन चुके माहौल को और मजबूती प्रदान करेंगे। वहीं मंच से विपक्ष पर तीखे प्रहार की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

  प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन हेलीकॉप्टर के माध्यम से रविवार दोपहर 3:00 बजे होना है साथ ही उपमुख्यमंत्री अरुण साव, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत भी उपस्थित रहेंगे। आगमन की तैयारियों मे प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष विधानसभा सहसंयोजक अरुण चौहान, जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, लव कुश कश्यप, लखन लाल पैकरा, बेलगहना मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप, निशांत सोनी के साथ साथ अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments