Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: शा उ मा विद्यालय बेलौदी में शिक्षा सप्ताह के छटवे दिवस मिशन लाइफ इको क्लब दिवस के अवसर पर स्कूल में इको क्लब का गठन

बालोद -सिकोसा 

तारीख 27/07/24

शा उ मा विद्यालय बेलौदी में शिक्षा सप्ताह के छटवे दिवस मिशन लाइफ इको क्लब दिवस के अवसर पर स्कूल में इको क्लब का गठन तथा एक पेड़ मां के नाम का आयोजन किया गया। जिसके  अंतर्गत शाला के इको क्लब के सदस्यों एवम शिक्षको द्वारा  सामुहिक रूप से शाला परिसर में वृक्षारोपण किया गया ।उपरोक्त जानकारी इको क्लब प्रभारी नरेन्द्र कुमार साहू ने दी।



इको क्लब प्रभारी नरेन्द्र कुमार साहू द्वारा सभी सदस्य गणों को इको क्लब के दायित्व के बारे में जानकारी दी गई तथा वृक्षारोपण के महत्व के बतलाया गया तथा सभी छात्रों को अपने आस पास अधिक से अधिक पेड़ लगाने हेतु प्रेरित किया गया इस अवसर पर शाला के प्रभारी प्राचार्य रेणुका साहू व्याख्याता प्रीति गणवीर प्रीति मंडावी बी लहरे गीता वर्मा प्रज्ञा तिवारी कैलाश कुमार साहू ईश्वरी साहू प्रीति साहू तथा शाला के छात्रगण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments