थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर अलग-अलग स्थानों पर करता रहा शारीरिक शोषण।
शादी करने से मना करने पर पीड़िता ने थाना डोंगरगढ़ में दर्ज कराई रिपोर्ट।
फेसबुक के माध्यम से हुई थी आरोपी एवं पीड़िता की पहचान, आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखकर बनाया था शारीरिक संबंध।
आरोपी द्वारा शादी करने से इंकार करने पर थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।
गिरफ्तार आरोपी का नाम :-
01- रोशन सोमुनिया पिता महेश सोमुनिया, उम्र 32 वर्ष, निवासी गोकुल नगर, वार्ड शिवमंदिर के पास, बल्लारपुर, जिला चंद्रपुर (महाराष्ट्र)।
प्रार्थिया के लिखित आवेदन पर रिपोर्ट दर्ज की गई आरोपी रोशन सोमुनिया से वर्ष 2025 में फेसबुक के माध्यम से बातचीत हुई थी। आरोपी द्वारा फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई, जिसे प्रार्थिया द्वारा स्वीकार कर लिया गया। बातचीत के दौरान आरोपी ने प्रार्थिया से शादी का प्रस्ताव रखा, जिस पर प्रार्थिया ने भी सहमति दी। इसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही। आरोपी द्वारा प्रार्थिया को मिलने के लिए डोंगरगढ़ बुलाया गया। दिनांक 30 नवंबर 2025 को दोनों की मुलाकात हुई तथा रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल अशोका लॉज में रुके। आरोपी द्वारा शादी करने का वादा किए जाने के कारण प्रार्थिया की सहमति से दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। दिनांक 30 नवंबर एवं 01 दिसंबर को दोनों होटल अशोका लॉज में रुके तथा 01 दिसंबर की शाम दूसरे होटल सागर पैलेस चले गए। दोनों लगभग 03 दिनों तक साथ रहे। डोंगरगढ़ से वापस जाने के बाद भी दोनों के बीच बातचीत होती रही। आरोपी द्वारा प्रार्थिया के परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की गई तथा शादी के लिए अपने परिवार को लेकर आने का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद दिनांक 20 अप्रैल 2026 को आरोपी द्वारा फोन कर शादी करने से इंकार कर दिया गया तथा प्रार्थिया से कहा गया कि वह अपने परिवार की पसंद से शादी कर ले। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 365/2026, धारा 69 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रार्थिया की रिपोर्ट के बाद वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल के नेतृत्व में प्रकरण के विवेचक उनि गीतांजलि सिन्हा द्वारा आरोपी रोशन सोमुनिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

0 Comments