Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी सुखदेव पात्र के वंशजों को तिरंगा किया भेंट

स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी सुखदेव पात्र के वंशजों को तिरंगा किया भेंट 



दुर्गूकोंदल | दुर्गूकोंदल ब्लॉक के लोहत्तर क्षेत्र में आज राष्ट्र के सम्मान हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा की शुभारम्भ स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी सुखदेव पातर (पातर हल्बा) जी के कर्म स्थली ग्राम भेलवापानी में उनके छायाचित्र पर मोमबत्ती जलाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया, और उनके वंशजो को तिरंगा भेंट किया गया, और लोगों को अपील किया गया की हमारे देश के लिए अपने प्राणों का न्योछावर करके देश को आजादी दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों और शहीदों को याद करके उनके रास्ते में चलकर कार्य करने की आवश्यकता है, जिसमें पातर जी के वंशज ढाल सिंह पात्र, राजाराम पात्र, सगऊ राम ठाकुर, ग्राम पंचायत परभेली के सरपंच अहिल्या पात्र, देवजी देहारी, सतीश जैन, राहुल राय, घनश्याम जैन, रामनाथ ठाकुर, विकास राजु नायक, और स्कूली छात्र छात्राएं और ग्रामीण शामिल हुये|

Post a Comment

0 Comments