Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: दुर्गूकोंदल के पांच शिक्षक कल मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित होंगे*

*दुर्गूकोंदल के पांच शिक्षक कल मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार से  सम्मानित होंगे*



 दुर्गूकोंदल । भारत में पांच सितंबर को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है।वह एक महान शिक्षक और भारत के राष्ट्रपति थे।शिक्षक दिवस मनाने के पीछे भी एक कहानी छिपा है कहते है डॉ. राधाकृष्णन 40 सालों तक अध्यापक रहें। वो अपने छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। एक बार राधाकृष्णन के शिष्यों ने अपने गुरु का जन्मदिन मनाने की योजना बनाई और उसकी अनुमति अपने अध्यापक से लेने गए तो उन्होंने अपने जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की सलाह दी। तभी से 5 सितंबर का दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज 5 सितंबर को देश भर में ही नही विदेशों में निवासरत भारतीय भी शिक्षक दिवस का आयोजन करते है।यह दिन शिक्षकों के प्रति सम्मान व आभार प्रकट करने का दिन है।ब्याख्याता व "शिक्षा श्री" से सम्मानित संजय वस्त्रकार कहते है कि शिक्षक केवल पढ़ाते ही नहीं हैं बल्कि वे चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन करते हैं।देश का जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। शिक्षक के द्वारा दिया गया ज्ञान किताबी ज्ञान से कोसों आगे होता है। शिक्षक अपने छात्रों को किताबों से आगे सोचना सिखाते हैं। पढ़ाई को दिलचस्प बनाकर स्टूडेंट्स में चीजों को जानने की उत्सुकता पैदा करते हैं। शिक्षकों के ज्ञान से आसपास की दुनिया को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। इसलिए यह दिन छात्र और शिक्षक के रिश्ते को खास बनाता है। शिक्षक दिवस बच्चों के लिए किसी त्योहार व उत्सव से कम नहीं है। इस दिन को शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। शिक्षक दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देना और उनकी मेहनत, त्याग, और निस्वार्थ सेवा का सम्मान करना है। शिक्षक बच्चों को न केवल ज्ञान देते हैं, बल्कि उनके चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।वे बच्चों के लिए आदर्श होते हैं और उनका जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत होता है।यह दिन न केवल शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है, बल्कि छात्रों के लिए यह समझने का भी मौका है कि शिक्षक उनके जीवन में कितने महत्वपूर्ण हैं।विकासखंड दुर्गुकोंदल के अंतर्गत श्रीमती राज नरेटी ,सोम सिंह नरेटी,भागीरथी केकती,उत्तमचंद वारे, माखन प्रजापति 

को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार 2024-25 हेतु जिला स्तरीय मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से मुख्यातिथि सांसद मान भोजराज नाग से सम्मानित  होंगे।

Post a Comment

0 Comments