Ticker

6/recent/ticker-posts

Churiya: विनोद कुमार मंडलोई को मिला मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान**

**विनोद कुमार मंडलोई को मिला मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान**




शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गैंदाटोला के प्राचार्य श्री विनोद कुमार मंडलोई को श्रेष्ठ दायित्व निर्वहन एवं उत्कृष्ट नेतृत्व हेतु सत्यनारायण राठौर ल ठाकुर संयुक्त संचालक दुर्ग संभाग ए एन बी स्वामी सहायक संचालक एच एस वर्मा उपसंचालक अरविंद मिश्रा देव दुर्गा द्वारा प्रशस्ति पत्र मोमेंटो शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया 

गौर तलब है कि मंडलोई जी  विद्यालय  के चहूं मुखी विकास हेतु सदा तत्पर रहते हैं, चाहे खेल के क्षेत्र में हो चाहे अनुशासन या पढ़ाई लिखाई  का क्षेत्र हो।


**शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी** एवं समिति के सदस्य गण एवं शिक्षक स्टाफ ने  श्री मंडलोई जी की उपलब्धि पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं ।


**प्राचार्य श्री विनोद कुमार मंडलोई ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा** कि वह  राजनांदगांव डी ई ओ सहित विभाग के उच्च अधिकारियों, शाला विकास एवम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी के सतत मार्गदर्शन शिक्षक स्टाफ के सहयोग  से यह उपलब्धि संभव हो पाई।

Post a Comment

0 Comments