*नगर पंचायत में भाजपा पार्षद प्रत्याशी का नामांकन रद्द हुआ।कांग्रेस प्रत्याशी ने उम्र को लेकर आपत्ति दर्ज किया था*
*गरियाबंद*--देवभोग नगर पंचायत में वार्ड 12 के प्रत्याशी रानू सोनी का नामांकन रद्द हो गया है।रिटर्निंग अफसर देवभोग एसडीएम तुलसी राम मरकाम ने आदेश जारी किया है।उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी कौशल्या यादव द्वारा उम्र पर लिखित आपत्ति दर्ज कराया था।जिसकी विधिवत जांच व सुनवाई की गई।
दरअसल पार्षद प्रत्याशी के लिए तय उम्र 21 वर्ष माना गया है।लेकिन भाजपा प्रत्याशी का उम्र 21 वर्ष पूर्ण नहीं हुआ था।आपत्ति कर्ताओं ने स्कूल से दाखिल खारिज की प्रति भी बतौर प्रमाण पेश किया था।
*एक दिन पहले उम्र को लेकर कांग्रेस ने बदला था वार्ड 11 का प्रत्याशी*_
नामांकन दाखिले के वक्त दस्तावेज के अवलोकन में वार्ड 11 के कांग्रेस प्रत्याशी नेहा यादव का भी उम्र कम पाया गया था।चुकी कांग्रेस के पास तब पर्याप्त समय था, ऐसे में कांग्रेस ने तत्काल नेहा के देवर मनीष यादव को प्रत्याशी बना कर दोबारा नामांकन दाखिल करवा दिया।
*कांग्रेस का नाराज कांग्रेस नेता के मा से मुकाबला*_
वार्ड 12 में भाजपा कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी कुंती रेंगे ने नामांकन भरा था।कुंती रेंगे कांग्रेस जिला प्रवक्ता गोविंद रेंगे की मां हैं।पार्षद टिकट नहीं मिलने से नाराज गोविंद रेंगे ने अपनी मां को इस सीट से निर्दलीय पर्चा दाखिल करा दिया है।
अब भाजपा प्रत्याशी के नामांकन रद्द होने के बाद पार्षद सीट के लिए मुकाबला कांग्रेस व नाराज कांग्रेसी के मा के बीच होगा।ऐसे में कांग्रेस नाम वापसी तक नाराज गोविंद को मना कर निर्विरोध जीत दर्ज कराने की पुरी कोशिश करेगी।
0 Comments