Ticker

6/recent/ticker-posts

Kawardha / Pandaria: होली त्यौहार के पूर्व अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही*

*आबकारी विभाग, कबीरधाम  (छ.ग.)           -                        होली त्यौहार के पूर्व अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही*

-----------------------------------

जप्त मदिरा -

113 नग पाव देशी प्लेन मदिरा

बाजार मूल्य - 10170/- रुपए




 पंडरिया - अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत  आयुक्त आर. संगीता एवं प्रबंध संचालक सी.एस.एम.सी.एल.  श्याम लाल धावड़े  एवं *कलेक्टर  गोपाल वर्मा* के निर्देशानुसार  *उपायुक्त आबकारी  जी.के.भगत* व *जिला आबकारी अधिकारी  अजय सिंह धुर्वे* के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विक्रय / धारण के विरूद्ध होली त्यौहार से पूर्व दिनांक 09.03.2025 को मुखबिर से प्राप्त मौखिक सूचनानुसार

आबकारी वृत्त पंडरिया के ग्राम रामहेपुर थाना पंडरिया में *गोरेलाल दिवाकर पिता नन्हू दिवाकर* के रिहायशी मकान की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर घर के कमरे में दीवान पलंग के अंदर छुपाकर रखी हुई 113 नग पाव देशी मदिरा प्लेन की शीशी बरामद हुई।

आरोपी के द्वारा आगामी होली शुष्क दिवस के लिए मदिरा का अवैध संग्रहण किया जा रहा था।

उक्त आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम वर्ष 1915 यथा संशोधित की धारा *34(1)क, 34(2), 59(क)* के तहत प्रकरण कायम कर जेल दाखिल कर न्यायिक रिमांड में लिया गया


*आबकारी वृत्त पंडरिया प्रभारी अभिनव आनंद बख्शी* के नेतृत्व में उक्त कार्यवाही की गई  उक्त कार्यवाही के दौरान, बोड़ला वृत्त प्रभारी अभिनव कुमार रायजादा, वृत्त स लोहारा प्रभारी रामानंद दीवान , आबकारी आरक्षक कमल मेश्राम, जगदीश उईके, वाहनचालक डायमंड साहू का विशेष योगदान रहा |

Post a Comment

0 Comments