Ticker

6/recent/ticker-posts

Khairagarh: स्वस्थ सेवा या जिंदगी के साथ खिलवाड़

स्वस्थ सेवा या जिंदगी के साथ खिलवाड़ 

झोलाछाप  डॉक्टरों के इलाज से मासूमों के जान खतरे में 


संवाददाता - मंदीप सिंह 

स्थान खैरागढ़ 






छुईखदान क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध रूप से क्लीनिक व अस्पताल चलाने वाले झोलाछाप डाक्टरों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई की बजाय मूकदर्शक बना हुआ है। अवैध रूप से क्लीनिक व अस्पताल संचालित करने वाले झोलाछाप डाक्टर मरीजों का आर्थिक दोहन कर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित  क्लीनिक में झोलाछाप डॉक्टर मरीजों की सेहत से खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। छुईखदान विकास खंड क्षेत्र के बुंदेली  गांव में ही लगभग आधा दर्जन झोलाछाप क्लीनिक और अस्पताल खोलकर धड़ल्ले से  इलाज कर रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को अपने झांसे में फंसाकर बिना किसी डिग्री के झोलाछाप डॉक्टर उनका इलाज करते हैं। गांवों में अवैध रूप से  क्लीनिक बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हैं।  बिना किसी चिकित्सा डिग्री व बगैर रजिस्ट्रेशन के मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध शासन  प्रशासन अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं  कर पाई है। 


*हम ग्रामीणों को स्वस्थ सेवाएं प्रदान करते है वर्मा दवाखाना के  झोलाछाप डॉक्टर, कोई गलत काम नहीं कर रहे।*


ग्राम  बुंदेली  में  वर्मा दवाखाना के नाम से संचालित  क्लिनिक में सालों  से मरीजों का इलाज  किया  जा रहा है जहां  मरीजों  को  इंजेक्शन, बाटल , दवाइयां जैसे व  अन्य बीमारियों का इलाज धड़ले के साथ कर रहा हैं  

*डॉक्टर कही और के और ईलाज कही और*

इसी प्रकार गांव में झोलाछाप डॉक्टर अपने कामों में इतने बेख़ौफ़ है कि दूसरे  शहर के MBBS डॉक्टर  का बोर्ड लगाकर कर मरीजों का इलाज कर रहे हैं  पूछ ताछ करने पर वहां बैठने वाले नर्स ने बताया कि यदि किसी मरीज का स्वस्थ खराब रहता है तो डॉक्टर को फ़ोन से बात कर मरीज का इलाज करते है  डॉक्टर  साहब  महीने  में केवल  एक से  दो  बार  बस  आते  है  बाकी  समय  मरीजों  का इलाज हम  खुद  करते  है   कुल मिलाकर  यह स्पष्ट हैं कि गांव में झोलाछाप डॉक्टर भोले भाले लोगों के स्वस्थ के साथ खिलवाड़ कर मनचाही रकम वसूला करती है तथा यदि मरीजों के स्वस्थ में  यदि ज्यादा खराब या स्वस्थ में किसी प्रकार की बिगड़ जाए या फिर कुछ गड़बड़ी हो जाए तो यह झोलाछाप डॉक्टर हाथ खड़े कर लेते हैं                     


 स्वस्थ  के साथ  खिलवाड़  करने  वाले झोला छाप  डॉक्टरों  पर  होगी  कार्य  वाही - डॉ मनीष बघेल (बीएमओ छुईखदान)  


समय समय पर झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही की जाती है, ग्राम बुंदेली से अभी तक ऐसा मामला मेरी जानकारी में नहीं आया था आप लोगों के माध्यम से मुझे शिकायत मिली है इस मामले में उच्च अधिकारियों से चर्चा कर जल्द ही उक्त झोलाछाप डॉक्टरों पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments