*राजनांदगांव को मिला जिले का पहला महिला थाना,*
*छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ0 रमन सिंह ने किया शुभारंभ*
महिलाओं को सुरक्षा व न्याय दिलाने के लिये महिला थाना का उद्घाटन ‘‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ पर दिनांक 08.03.2025 को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ0 रमन सिंह के करकमलों द्वारा फीता काटकर की गई। महिला थाना से जिले के महिला प्रार्थियों को सहूलियत होगी। महिला थाने में महिला अधिकारी व कर्मचारी होने से पीड़ित महिला अपनी बात आसानी से व बेझिझक रख सकती है। महिला संबंधित अपराधों की संजीदगी से जांच कर कार्यवाही को अंजाम तक पहुंचाने और महिलाओं की विशेष सुनवाई के साथ ही उन्हें न्याय दिलाने के लिए महिला थाने की शुरूआत की गई है।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग द्वारा नव निर्मित महिला थाने का प्रभारी उप निरीक्षक गीतांजली सिन्हा को बनाया गया है। महिला थाना में एक प्रभारी उनके अधिनस्थ 02 महिला प्रधान आरक्षक एवं 03 महिला आरक्षक एवं 01 नगर सैनिक की तैनाती की गई है। महिलाओं की शिकायतों की बेहतर ढंग से सुनवाई हो एवं अपराध पंजीबद्ध हो यही इस नए थाने का उद्देश्य है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ0 रमन सिंह द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया, तत्पश्चात माननीय डॉ0 रमन सिंह द्वारा महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान एवं ससक्तिकरण हेतु महिला थाने से महिला बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
कर्मचारीगण उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ विज़न टी वी से अनिल सिन्हा रिपोर्टर
0 Comments