Ticker

6/recent/ticker-posts

Sakti: नरेन्द्र पटेल (बंटी) निर्विरोध चुने गए ग्राम पंचायत नंदेली के उपसरपंच*

*नरेन्द्र पटेल (बंटी) निर्विरोध चुने गए ग्राम पंचायत नंदेली के उपसरपंच*




 सक्ती – आज ग्राम पंचायत नंदेली में उपसरपंच का चुनाव हुआ, 

जिसमें नरेन्द्र पटेल (बंटी) निर्विरोध उपसरपंच बनने में सफलता प्राप्त किये, एक सुलझे एवं अनुभवी व्यक्ति को उपसरपंच का दायित्व मिला है,

             जिसका नंदेली ग्राम पंचायत के विकास में अहम भूमिका रहेगी इस अवसर पर सरपंच काजल पप्पू धीरहे जी एवं पंचगणों की उपस्थिति में चयन की प्रक्रिया पूर्ण की गई।

                           नवनिर्वाचित सरपंच काजल पप्पू धिरहे जी एवं निर्विरोध उपसरपंच बने नरेन्द्र पटेल (बंटी) ने कहा कि सभी मिलकर गांव को विकास की ओर आगे बढ़ाऐंगे।

 रूके हुए कामों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। और पंचायत से संबंधित कार्यों के लिए किसी को भटकना ना पडे इसका सतत प्रयत्न रहेगा।


Cg vision टीवी न्यूज़ - सक्ति 

जितेंद्र पटेल की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments