Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक शाला नहर खपरी में मनाया गया "शाला प्रवेश उत्सव "।*

बालोद 

गुण्डरदेही 

तारीख 16/06/25


*शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक शाला नहर खपरी में मनाया गया  "शाला प्रवेश उत्सव "।* 




दिनांक 16 जून 2025 को प्राथमिक/माध्यमिक शाला नहर खपरी, संकुल-गोरकापार, विकासखंड गुण्डरदेही, जिला-बालोद में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया जिसमें कक्षा 1 ली और कक्षा 6 वीं में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी बच्चों का गुलाल, फुल और मुंह मीठा के साथ स्वागत करते हुए गणवेश और पुस्तक वितरण करवाया गया । शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में माध्यमिक HM श्री खिलावन साहू जी और प्राथमिक शाला HM श्री हिंछाराम ठाकुर जी, गोरकापार संकुल समन्वयक श्री बलराम मारकंडे जी, ब्लॉक गुण्डरदेही से FLN प्रभारी श्री श्रवण पांडेय जी, FLN  BRG श्री भूषण साहू जी शामिल हुए । गोरकापार संकुल समन्वयक श्री बलराम मारकंडे जी द्वारा बच्चों को शाला में प्रतिदिन स्कूल आने तथा माताओं को अपने बच्चे को घर में पढ़ाई में मदद करने से होने वाले लाभ बताए, FLN प्रभारी श्री श्रवण पांडेय जी  द्वारा पाठयपुस्तक में हुए बदलाव तथा उस बदलाव में जो रोचकता शामिल किया गया है उसे बताते हुए  बच्चों तथा माताओं को मोटीवेशन किए । शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और सदस्य की उपस्थिति में प्रवेश उत्सव मनाया गया ।


रिपोर्टर 

विजन टीवी चैनल गुण्डरदेही के लिए संवाददाता रुपचंद जैन की रिपोर्ट 

9691605512

Post a Comment

0 Comments