Ticker

6/recent/ticker-posts

Khairagarh: गोपी वर्मा बने खैरागढ़ सरपंच संघ के कोषाध्यक्ष**

**गोपी वर्मा बने खैरागढ़ सरपंच संघ के कोषाध्यक्ष**


संवाददाता मंदीप सिंह चौरे 

स्थान खैरागढ़ 


**खैरागढ़।** खैरागढ़ ब्लॉक सरपंच संघ के चुनाव बुधवार, 12 जून को संपन्न हुए, जिसमें विभिन्न पदों पर मनोनयन किया गया। इस चुनाव में खैरागढ़ जिले के जाने-माने युवा नेता गोपी वर्मा को संघ के कोषाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।



बता दें कि गोपी वर्मा ग्राम पंचायत मंडला के सरपंच हैं और इससे पहले छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन संघ के संभाग अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में भी लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई है। अपनी लोकप्रियता और ग्रामवासियों के सहयोग से वे मंडला ग्राम पंचायत के सरपंच चुने गए थे, और अब उन्हें सरपंच संघ के कोषाध्यक्ष का पदभार भी मिला है। यह जिम्मेदारी उनकी सार्वजनिक सेवाओं और नेतृत्व क्षमता को दर्शाती है।

Post a Comment

0 Comments