Ticker

6/recent/ticker-posts

Belgahana: सावन उत्सव में भक्ति, उत्साह और संस्कृति की झलक*

*सावन उत्सव में भक्ति, उत्साह और संस्कृति की झलक*


*जागृति महिला समूह बेलगहना द्वारा भव्य आयोजन*


बेलगहना। कृष्ण नगर स्थित शिव मंदिर में सावन मास के पावन अवसर पर जागृति महिला समूह बेलगहना के द्वारा भव्य सावन उत्सव का आयोजन उल्लास, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों के साथ किया गया। पूरे आयोजन में महिलाओं की सहभागिता और श्रद्धा देखते ही बन रही थी।




कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव के अभिषेक से हुई, जिसके पश्चात संध्या भजन और सावन झूला कार्यक्रम ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महिलाओं ने झूले पर झूलते हुए अपने पति से संबंधित शेरो-शायरी प्रस्तुत कर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। सभी महिलाएं हरे रंग की पारंपरिक पोशाक में सजी हुई थीं, जिससे आयोजन की छटा और भी निखर गई।


इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती बेला मरकाम, गिरिजा निषाद, मधु चांडक, कंचन चांडक, सुनीता यादव और शैल सुता मिश्रा सहित महिला समूह की अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। पूजा अर्चना के लिए श्री दिलीप दुबे आचार्य की अगुवाई में विधिवत पूजा सम्पन्न हुई।


कार्यक्रम के विशेष आकर्षण में भजन गायक श्रीमती अनुभा बाजपेई द्वारा प्रस्तुत भजन शामिल रहे, जिन्हें श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया।


कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजकों द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। सावन उत्सव ने क्षेत्रवासियों के बीच भक्ति, एकता और सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की।

Post a Comment

0 Comments