*डोहल में आकाशीय बीजली का कहर दो महिला की मौत से गांव में पसरा मातम*
जयविलास शर्मा
गरियाबंद --देवभोग के डोहल में आज आकाशीय बीजली ने कहर बरसाया है घर के पास बरगद पेड़ के निचे बैठी दो महिलाओं के आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गयी।आज शाम को जोर आवाज के साथ बीजली की गडगडाहाट के साथ अचानक बारिश हुयी महिलायें कुछ समझ पाते की आकाशीय बिजली गांव के बरगद पेड़ पर गिरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाशीय बिजली के चपेट में 43 वर्षीय डीलेश्वरी दुर्गा और 60 वर्षीय सूरजों बाई की मौत हो गयी है। महिलाओं को देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। महिलाओं के मौत के बाद जहां गांव में मातम पसरा है वहीं असमय बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर दहशत बना हुआ है।


0 Comments