Ticker

6/recent/ticker-posts

Rajnandgaon: अवैध शराब बिक्री करने हेतु महाराष्ट्र राज्य निर्मित शराब मंगाने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार

 थानाः- डोंगरगढ़

जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

अवैध शराब बिक्री करने हेतु महाराष्ट्र राज्य निर्मित शराब मंगाने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार 

दिनांक- 19.08.2025 को महाराष्ट्र से टेªन से शराब तस्करी की सूचना पर किया गया था कार्यवाही

घटना दिनांक को मौके पर शराब तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल

शराब मंगाने वाला आरोपी घटना दिनांक से था फरार 

मौके पर गिर0 आरोपी से पुछताछ करने पर हुआ था शराब मंगाने वाले का नाम खुलासा 

तस्कर से मौके पर महाराष्ट्र राज्य निर्मित 90 एमएल वाला 230 नग पौवा शराब किमती- 9200/-रू0 को किया गया था जप्त



 पुलिस अधीक्षक  मोहित गर्ग, अति पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व एसडीओपी  डोंगरगढ़  आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार शाह द्वारा अपने थाना क्षेत्र में अपने टीम के साथ थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों, शराब कोचियों, अवैध शराब बिक्री/तस्करी, सटोरियों, संदिग्ध व्यक्तियों, पॉकेटमार, चाकुबाज एवं अन्य अड्डाबाजी, असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। 

           दिनांक- 19.08.2025 को जरिये मुखबीर सूचना मिली थी की एक व्यक्ति अवैध रूप से महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब को 02 काले रंग के बैग में भरकर साल्हेकसा से टेªन में बैठकर डोंगरगढ़ ला रहे हैं कि सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये पुराना रेलवे फाटक के आगे मेला ग्राउण्ड के सामने घेराबंदी कर आरोपी राहुल नंदेश्वर पिता स्व0 अगनु नंदेश्वर उम्र- 22 साल निवासी दंतेश्वरी पारा वार्ड न0- 02 डोंगरगढ़ को पकड़कर आरोपी से दो बैग में रखे प्लास्टिक पौवा 90 एमएल वाला कुल- 230 नग पौवा मात्रा- 20.700 बल्क लीटर किमती- 9200/-रू0 को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा- 413/2025 धारा- 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक- 19.08.2025 को गिर0 कर मान0 न्यायालय में पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड में जेल भेजा गया है। 

प्रकरण के विवेचना दौरान आरोपी राहुल नंदेश्वर से पुछताछ करने पर पता चला था कि महाराष्ट्र से शराब को रॉकी जामूलकर पिता स्व0 बाला राम जामूलकर उम्र- 31 साल निवासी दंतेश्वरी पारा वार्ड न0- 02 डोंगरगढ़ के लिये लेकर आता था जिसके बदले 200-300 रूपये देता था। जिस पर आरोपी रॉकी जामूलकर का घटना दिनांक के बाद से लगातार पता-तलाश किया जा रहा था आरोपी अपने घर से फरार था। आज दिनांक- 03.10.2025 को आरोपी के घर आने की मुखबीर सूचना मिलने पर डोंगरगढ़ पुलिस तत्काल आरोपी के घर के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। आरोपी रॉकी जामूलकर द्वारा घटना के समय गिर0 आरोपी राहुल नंदेश्वर को महाराष्ट्र से शराब अवैध बिक्री करने हेतु मगंाना स्वीकार किये हैं। आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से आरोपी को आज दिनांक को गिर0 कर माननीय न्यायालय में पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। 

उक्त कार्यवाही में थाना डोंगरगढ़ से प्र0आर0- राणा प्रसन्न गजभिये, आरक्षक- योगेश साहू, युगेन्द्र देखमुख, लीलाधर मण्डलोई, किशन चन्द्रा, संजय देवांगन, दिपेश मुदनकर म0आर0- रोजलीन सामीयल, सुषमा मराठे का विशेष योगदान है। 

गिरफ्तार आरोपी का नामः- रॉकी जामूलकर पिता स्व0 बाला राम जामूलकर उम्र- 31 साल निवासी दंतेश्वरी पारा वार्ड न0- 02, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव छ0ग0

अनिल सिन्हा रिपोर्टर छत्तीसगढ़ विज़न टी वी

Post a Comment

0 Comments