लोकेशन बालोद
संजय कुमार
🏑 भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण — कन्नेवाडा खेल मैदान में फ्रेंडली मैच का आयोजन
कन्नेवाडा, बालोद —
भारतीय हॉकी के 100 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कन्नेवाडा खेल मैदान में विशेष उत्सव एवं फ्रेंडली मैच का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत बालोद के उपाध्यक्ष तोमन साहू तथा अध्यक्षता विनोदनी यादव ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत खेल के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
बालक वर्ग में टीम शिवाजी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम भगत को 0–2 से पराजित कर जीत दर्ज की।
वहीं बालिका वर्ग में टीम रुस्तमा ने रोमांचक मुकाबले में टीम चेतका को 1–3 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
विजेता टीमों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
मुख्य अतिथि तोमन साहू ने कहा — “7 नवंबर 1925 को भारतीय हॉकी संघ की स्थापना ने भारत को विश्व हॉकी में गौरव दिलाया। आज बालोद के खिलाड़ी भी अपने प्रदर्शन से जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।”
जिला हॉकी संघ के सचिव तोरण सिन्हा ने कहा कि भारतीय हॉकी ने अब तक 8 ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। बालोद जिले के खिलाड़ी भी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और रायपुर हॉकी अकादमी व साई सेंटर राजनांदगांव में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
कार्यक्रम में राजेश घोड़सवार, आर.के. सिन्हा, दिनेश साहू, शैलेन्द्र सोनवानी, कदाम्बनी यादव, अनुपमा चौबे, संगीता तिवारी सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी व सेजस कन्नेवाडा के स्टाफ उपस्थित रहे।

0 Comments