Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: दुर्गूकोदल में धान खरीदी को लेकर गहराया आक्रोश,कांग्रेस ने किया खरीदी केन्द्रो का निरीक्षण

 दुर्गूकोदल में धान खरीदी को लेकर गहराया आक्रोश,कांग्रेस ने किया खरीदी केन्द्रो का निरीक्षण


कांग्रेस का आरोप शासन प्रशासन की लापरवाही से धान खरीदी में हो रही देरी




दुर्गूकोदल।विकासखंड दुर्गूकोदल में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। शासन द्वारा 15 नवंबर 2025 से धान खरीदी प्रारंभ करने की घोषणा के बावजूद, क्षेत्र में आज 18 नवंबर तक एक भी केंद्र में खरीदी शुरू नहीं हो पाई है। इसका मुख्य कारण लेंपस कर्मचारियों की हड़ताल बताई जा रही है, जिसके चलते खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएँ पूरी नहीं हो सकी हैं।धान खरीदी शुरू न होने से पूरे क्षेत्र के किसान भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। खेतों से धान निकालकर रखने की व्यवस्था, परिवहन, भंडारण सहित कई स्तरों पर उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि तारीख तय होने के बाद भी यदि खरीदी प्रारंभ नहीं होती, तो इससे सीधे-सीधे उनकी मेहनत पर असर पड़ता है और आर्थिक संकट भी गहराता है।इसी अव्यवस्था को लेकर जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने आज दुर्गूकोदल के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह साफ दिखाई दिया कि केंद्र में आवश्यक तैयारियाँ—तुलाई व्यवस्था, बारदाने, मंडी सत्यापन, स्टाफ की उपलब्धता आदि—किसी भी स्तर पर पूर्ण नहीं हैं। मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि शासन-प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई ने कहा कि सरकार सिर्फ घोषणा करने में व्यस्त है, लेकिन जमीनी स्तर पर न तो व्यवस्थाएँ सुधारी गई हैं और न ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द धान खरीदी शुरू नहीं हुई तो कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी।इस निरीक्षण के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव मुन्ना सिंहा, नरेंद्र जैन, लतीफ़ सोम, देवी लाल, तुषार शांडिल्य सहित अन्य सक्रिय सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि खरीदी में देरी से किसानों का नुकसान तो होगा ही, साथ ही शासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होते हैं।, दुर्गूकोदल विकासखंड में धान खरीदी की तैयारियों का अभाव किसानों में नाराजगी और आक्रोश को बढ़ा रहा है। क्षेत्रीय किसान अब जल्द से जल्द खरीदी प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Post a Comment

0 Comments