*मन्हाकाल क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत: विधायक विक्रम उसेंडी ने किया धान खरीदी केंद्र और बाजार शेड का उद्घाटन*
दुर्गूकोंदल।अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी नक्सलियों के कब्जे से मुक्त ग्राम मन्हाकाल पहुंचे। आजादी के बाद पहली बार विधायक पहुंचने से उत्साहित लोगों ने आरती उतारी और फूल माला से स्वागत किया। और मंच पर ताली बजाकर स्वागत किया। लाल आतंक के घेरे में रही मन्हाकाल में कभी भारत माता की जयघोष कभी नहीं हुई। वहां विधायक के पहुंचने से भारत माता की जयकारे लगाए। विधायक विक्रम उसेंडी खासकर धान खरीदी केंद्र की वैकल्पिक व्यवस्था की शुभारंभ और बाजार शेड की उद्घाटन करने पहुंचे थे। और तीन पंचायत के 1हजार से अधिक भीड़ के बीच धान खरीदी केंद्र की वैकल्पिक व्यवस्था का शुभारंभ किया और बाजार शेड निर्माण की भूमिपूजन भी किया। जिससे लोग उत्साहित हुए। कहा कि 50-60किमी धान बेचने के सफर करते थे, विधायक विक्रम उसेंडी ने मन्हाकाल पहुंचते ही धान बेचने की 50-60किमी की दूरी को चंद मिनट में वैकल्पिक व्यवस्था की शुभारंभ कर मिटा दी। अब मन्हाकाल क्षेत्र के ग्रामीण 60किमी का सफर करना नहीं पड़ेगा। अब अपने गांव में ही धान बिक्री करेंगे।
पहली बार ग्राम मन्हाकाल पहुंचे विधायक विक्रम उसेंडी ने कहा कि आज आप लोगों के बीच आया हूं। यहां परिस्थिति विपरीत थी, इस कारण यहां पहुंचना मुश्किल था, और लोगों ने भी कभी मुझ तक नहीं पहुंचे। पर हमारी सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और गृहमंत्री अमित शाह जी के संकल्प से बस्तर में नक्सलवाद की नस कमजोर हुई। और मुझे आपके बीच आपके समस्या सुनने और समस्याओं के निराकरण करने का अवसर मिल रहा है। आप सभी धान बिक्री के लिए 60किमी दूर सफर करते थे, आज धान खरीदी केंद्र की शुभारंभ हो गई है। अब क्षेत्र के किसान मन्हाकाल में धान बेच सकेंगे। बाज़ार शेड की निर्माण कार्य की भूमिपूजन हो गई है। बाजार भी शेड की नीचे लगेगी। हमारी सरकार नदी नालों में पुलिया निर्माण करेगी, छोटे छोटे गांवों के प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य से जोड़ेगी। स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र भवन की निर्माण होगी। सरकार के योजनाएं गांव-गांव पहुंचेगी। आप सभी ने आवेदन दिया है, मेरा प्राथमिकता है, कि सभी आवेदनों पर प्राथमिकताके साथ निराकरण होगी। जल जीवन मिशन योजना से पानी मिलेगी। विधायक उसेंडी ने कहा कभी बाजार कनकी, चावल बिकती थी, रमन सरकार ने 1रूपये में चावल देने की योजना शुरू किया। और गरीबों की भूख मिटा दी। इस क्षेत्र में कुसुम पेड़ बहुतायत है। यहां लाख उत्पादन कर किसान लखपति बनें इसके लिए सीएएफ से बात कर प्रशिक्षण दिलाऊंगा। गाय पालन और दुग्ध उत्पादन की लाभ मिले। 18ग्राम पंचायत के लिए पहल करूंगा। आप सबके आशीर्वाद से मैं शासन के कई पदों में रहा हूं। पर मन्हाकाल क्षेत्र की परिस्थिति ने आप सभी को विकास से दूर रखा। क्षेत्र से लगभग नक्सल समस्या खत्म हो गई है। अब दुगुनी रफ्तार से क्षेत्र की विकास होगी। केंद्र और राज्य सरकार ने गाईड लाईन जारी किया है। खनिज न्यास निधि से क्षेत्र की विकास 4गुना होगी। महतारी वंदन योजना माता बहनों के आवश्यकताओं की पूर्ति हो रही है। इन्होंने कहा कि मैं फिर यहां आऊंगा। आप सब आवेदन दिये हैं, इन्हें जल्द पूरा करने की मेरा कोशिश होगी।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कोयलीबेड़ा लच्छूराम गावड़े, भाजपा नेता सुनील जैन, जनपद सदस्य हरिश्चंद्र देहारी, सरपंच केदूराम पोटाई, सरपंच नीतेश नरेटी, सरपंच नारद ध्रुव,सतेसिंग पोटाई, मोनिका साहा, गणेश साहा, नारायण साना, स्वपन तरफदार, असऊ ध्रुव, कारजी हुपेंडी, अर्जुन नेताम, ग्राम पटेल बिकेश ध्रुव, फागूराम ध्रुव, बिसराम नरेटी, मोचीराम गावड़े, सोनसाय गावड़े, अशोक मंडावी, सोहन दुग्गा, उमराव गावड़े, सुखनाथ नरेटी, बुदूराम दुग्गा, रानू पोटाई, भाजपा नेता अशोक जैन आयनूध्रव, दीपक पुड़ो, रामकिशोर सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरूष उपस्थित थे।


0 Comments