Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: मन्हाकाल क्षेत्र में विकास की मांग, विधायक विक्रम उसेंडी के समक्ष लोगों ने रखीं समस्याएं*

 *मन्हाकाल क्षेत्र में विकास की मांग, विधायक विक्रम उसेंडी के समक्ष लोगों ने रखीं समस्याएं*



दुर्गूकोंदल।अंचल में जन समस्या होने के बाद लोग विधायक, सांसद, तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर से दूरी बनाकर रहते थे, पुल पुलिया, सड़क और स्कूल, आंगनबाड़ी भवन की जुबां से नहीं निकलती थी, पर नक्सली समस्या दूर हुई तो मन्हाकाल क्षेत्र के लोगों ने विधायक के समक्ष अपनी अपनी आवेदन देकर समस्याओं की झड़ी लगा दी। सड़क, पुल, पुलिया, स्कूल भवन, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, वन अधिकार पट्टा सहित अन्य मांगों को लेकर सभी गांवों के महिला पुरूषों ने खुलकर सामने आये और विधायक विक्रम उसेंडी को अपना आवेदन सौंपा। विधायक विक्रम उसेंडी ने सभी आवेदकों से संवाद भी किया। नक्सल प्रभावित इलाके में लोगों की हाथों आवेदन देखकर ऐसा लगा कि लोग पहले भी विकास चाहते थे, लेकिन लाल आतंक के घेरे में रहने के कारण ज्वलंत समस्याएं होने के बाद भी लोगों की जुबान तक नहीं खुलती थी, और लोग समस्याओं के बीच दबे सहमें रहते थे, पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने नक्सल समस्या को दूर करने पूरी ताकत झोंक दी, जो इलाका नक्सलियों के घेरे में थे, अब इन इलाकों में शांति और अमन चैन का माहौल है। इसीलिए जैसे ही नक्सल समस्या दूर हुई। विधायक विक्रम उसेंडी ग्राम मन्हाकाल पहुंचे। लोगों उत्साहपूर्वक स्वागत अभिनन्दन किया। महिला पुरूषों खुद विधायक विक्रम उसेंडी के समक्ष आवेदन लेकर पहुंचे और अपनी समस्याएं बताई। मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ग्राम मन्हाकाल में उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग रखी, ग्राम मांझीकुरूष बोड़ी में आंगनबाड़ी केंद्र, पोरोंडी पाऊरखेड़ा के मध्य नदी में पुल निर्माण, हेतले मन्हाकाल में स्कूल भवन निर्माण, नलजल योजना से पानी सप्लाई शुरू कराने, सीसी सड़क, छोटे छोटे नालों में पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत छोटेबोदेली कड़मे, पोरोंडी के आश्रित गांवों छूटे हुए कच्ची सड़कों को प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना से जोड़ने, मन्हाकाल और पोरोहकाल के मध्य नदी में पुल निर्माण, छोटेबोदेली और मेटाबोदेली के मध्य पुल निर्माण की मांग रखी। विधायक विक्रम उसेंडी ने ग्राम मन्हाकाल में उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने को लेकर जिले मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी कांकेर को फोन के माध्यम बात कर विभागीय प्रस्ताव भेजने को कहा है, ताकि वनांचल क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा सुविधा मिले। विधायक विक्रम उसेंडी ने कहा कि यह क्षेत्र विकास से पिछड़ा हुआ है। क्षेत्र में परिस्थितियां ठीक नहीं थी, इसीलिए विकास नहीं हो रहा था, आम जनता भी अपनी समस्या बताने डरते थे, जनप्रतिनिधि और प्रशासन से दूरियां बनाकर रखते थे, जब डबल इंजन की सरकार केंद्र और राज्य में बनी है। विकास विरोधी गतिविधियां भी समाप्त हो गई। इसी का नतीजा है, जो लोग समस्याओं को बताने के कतरा थे। अब समस्याओं के निराकरण के लिए खुद आवेदन दे रहे हैं। इस मतलब यह कि लोग विकास पहले भी चाहते थे, पर नक्सल समस्या के चलते लोग दबे हुए थे। अब विकास की गति बढ़ाने के लिए माहौल बन गई है। अब विधायक और निर्वाचित जनप्रतिनिधि, शासन प्रशासन के अधिकारी भी यहां पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे। विकास की गति बढ़ेगी। बच्चे शिक्षित होंगे, क़ृषि में भी आमदनी होगी इसके लिए मैं पूरा प्रयास करूंगा। मन्हाकाल क्षेत्र के लोग जागरूक हैं, इसलिए खुद आवेदन देकर अपनी मांग रखी। मेरे प्राथमिकता है, कि सभी मांग पूरा हो।  इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कोयलीबेड़ा लच्छूराम गावड़े, सरपंच छोटेबोदेली केदूराम पोटाई, सरपंच पोरोंडी नारद ध्रुव, सरपंच कड़में हितेष नरेटी, शनिराम नरेटी, भाजपा नेता सुनील जैन, अशोक जैन, दीपक पुड़ो सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के आम नागरिक उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments