Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर डोंगरगढ़ पुलिस की कार्यवाही

 थाना डोंगरगढ़,जिला राजनांदगांव (छ ग)

अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर डोंगरगढ़ पुलिस की कार्यवाही

अवैध रूप से शराब बिक्री/परिवहन करने वाले शराब कोचियों के विरुद्ध अलग–अलग 03 प्रकरण दर्ज

आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत 04 आरोपी गिरफ्तार

देशी रोमियो शराब कुल 81 पाव, एवं 20 पाव शोले देशी मसाला, कुल मात्रा – 18.180 बल्क लीटर जप्त

 शराब तस्करी हेतु उपयोग में लाए 03 दोपहिया वाहन भी जप्त

 जप्त शराब की कीमत – ₹9,060/–, जप्त वाहन कीमत – ₹1,60,000/–

डोंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री रोकने पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

01.मोनू निर्मलकर, पिता नथू निर्मलकर, उम्र 38 वर्ष, निवासी कुम्हारपारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

02.मनीष साहू, पिता राजेश साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम अछोली, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

03.प्रकाश गोड़, पिता फसरा गोड़, उम्र 35 वर्ष, निवासी खमतराई पथरा टोला, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

04.हेमलाल टंडन, पिता दयाराम टंडन, उम्र 39 वर्ष, निवासी दर्राबांधा, ओपी चिचोला, थाना छुरिया, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

 पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा ०पु ०से ०)के दिशा–निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी महोदय डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में डोंगरगढ़ पुलिस स्टाफ द्वारा अवैध शराब बिक्री, परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया।

प्रकरण विवरण–

01. अपराध क्रमांक 37/2026

धारा 34(2) आबकारी एक्ट



दिनांक 21-01-2026 को मुखबिर सूचना पर आरोपी मोनू निर्मलकर एवं मनीष साहू को ग्राम कटली कलकसा रोड, भैसरा मोड़ के पास हाई स्कूल के सामने घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपियों के कब्जे से 29 पाव देशी मसाला शराब (5.220 बल्क लीटर), कीमत ₹2,900/– तथा एक काले रंग की हीरो होंडा मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट) कीमत ₹50,000/– जप्त।

कुल जप्ती कीमत – ₹52,900/–।

आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

02. अपराध क्रमांक 38/2026

धारा 34(2) आबकारी एक्ट

आरोपी प्रकाश गोड़ को ग्राम खमतराई पथरा टोला मोड़ के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया।

कब्जे से 12 पाव देशी प्लेन शराब (2.160 बल्क लीटर) कीमत ₹960/–,

20 पाव शोले देशी मसाला शराब (3.600 बल्क लीटर) कीमत ₹2,000/–

तथा मोटरसाइकिल CG 08 AJ 0380 कीमत ₹30,000/– जप्त।

कुल जप्ती कीमत – ₹32,960/–।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

03. अपराध क्रमांक 39/2026

धारा 34(2) आबकारी एक्ट

आरोपी हेमलाल टंडन को ग्राम मेढ़ा से पटपर रोड ईंट भट्ठी के पास पकड़ा गया।

कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब (7.200 बल्क लीटर) कीमत ₹3,200/–

तथा मोटरसाइकिल TVS Jupiter स्कूटी CG 08 BE 3315 कीमत ₹80,000/– जप्त।

कुल जप्ती कीमत – ₹83,200/–।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संतोष कुमार जायसवाल, उप निरीक्षक रोहित खुंटे, सहायक उप निरीक्षक अनिल गहिने, मुजीब रहमान कुरैशी, तुलाराम बांके, प्रधान आर०प्रदीप प्रसाद, प्रकाश चंद्रवंशी आरक्षक नरेंद्र प्रजापति, किशन चंद्रा, युगेंद्र देशमुख, अशोक यादव, मिल्कन वाल्टर, लीलाधर मंडलोई, अजय पाटले, चिंताराम दिवान, हरदयाल सिंह, अविलेश , चोवाराम नेताम का सराहनीय योगदान रहा।

अनिल सिन्हा रिपोर्टर छत्तीसगढ़ विज़न टी वी

Post a Comment

0 Comments