दीपावली के शुभ अवसर पर कांग्रेस नेता व जिला महासचिव के नेतृत्व में जरूरतमंद महिलाओं को बांटी गई साड़ियां
बलरामपुर। संतोष यादव छत्तीसगढ़ प्रदेश असंगठित कामगार कर्मचारी ,के तत्वावधान में बलरामपुर जिले के विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परती में दीपावली के शुभ अवसर पर कांग्रेस नेता व छत्तीसगढ़ प्रदेशअसंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के बलरामपुर जिला महासचिव की अगुवाई में स्थानीय ग्रामीण एवं असंगठित क्षेत्र की जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया गया।
इस दौरान ग्राम पंचायत परती की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। साड़ी पाकर ग्रामीण महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने संगठन के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के जिला महासचिव संतोष यादव ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, कामगारों और ग्रामीण परिवारों की सेवा करना ही हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा, "ग्रामीण अंचलों में रहने वाले हमारे भाई-बहन और माताएं जो दिन-रात कड़ा परिश्रम करते हैं, उनके सुख-दुख में सहभागी बनना हमारा कर्तव्य है। संगठन भविष्य में भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करने की बात कही गई ।
.jpeg)

0 Comments