*जिला स्तरीय दो दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रम का हुआ समापन*
सक्ती जिला के मालखरौदा एवं जैजैपुर विकासखंडों में *कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड (KVSSL)* द्वारा *राम्प (RAMP) योजना* के अंतर्गत *छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CSIDC)* के सहयोग से एक दिवसीय *जिला स्तरीय संवेदनशीलता कार्यक्रम* का आयोजन क्रमशः *28 एवं 29 जनवरी 2026* को सफलतापूर्वक किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के *उद्यमियों एवं संभावित उद्यमियों* को राम्प योजना के प्रावधानों, अवसरों तथा एमएसएमई क्षेत्र में उपलब्ध सरकारी सहयोग एवं सुविधाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड के विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को *राम्प योजना का समग्र अवलोकन, **सीएसआईडीसी की भूमिका* तथा *जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र (DIC) के माध्यम से एमएसएमई इकाइयों को मिलने वाली सहायता* के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यान में बताया कि राम्प योजना के माध्यम से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को तकनीकी, वित्तीय एवं संस्थागत स्तर पर सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही प्रतिभागियों को एमएसएमई पंजीकरण, योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया तथा उद्योग स्थापना से संबंधित व्यावहारिक पहलुओं पर भी मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में दोनों विकासखंडों से बड़ी संख्या में उद्यमी, नवोदित उद्यमी एवं इच्छुक प्रतिभागियों ने सहभागिता की और कार्यक्रम को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। आयोजन के सफल संचालन से क्षेत्र में उद्यमिता विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई।
.jpeg)


.jpeg)
0 Comments