Ticker

6/recent/ticker-posts

BALRAMPUR: झारखंड बॉर्डर की ओर ले जा रहे तीन बैल, दो तस्कर गिरफ्तार।

 झारखंड बॉर्डर की ओर ले  जा रहे  तीन बैल, दो तस्कर गिरफ्तार।


संवाददाता:अरविंद कुमार बेक/बलरामपुर। 


थाना चांदो पुलिस ने मवेशी तस्करी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन बैलों को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा पशुओं को कथित रूप से झारखंड बॉर्डर की ओर ले जाया जा रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नावाडीह कला के पियारटोली मार्ग से दो व्यक्ति तीन बैलों को मारते-पीटते हुए झारखंड सीमा की ओर बूचड़खाने ले जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और उनके निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर मौके पर दबिश दी।



घेराबंदी कर पुलिस ने दो व्यक्तियों को तीन बैलों के साथ पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच में पशुओं के साथ क्रूरता एवं अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।


पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सुरेंद्र काशी (निवासी धनजी) एवं कपिल देव (निवासी ग्राम करचा, थाना चांदो) बताया। इस संबंध में थाना चांदो में अपराध क्रमांक 05/2026 दर्ज किया गया है।


पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत मामला पंजीबद्ध कर दोनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है।

[9:26 am, 23/2/2026] Arvind Beck Balrampur: झारखंड बॉर्डर की ओर ले  जा रहे  तीन बैल, दो तस्कर गिरफ्तार।


संवाददाता:अरविंद कुमार बेक/बलरामपुर। थाना चांदो पुलिस ने मवेशी तस्करी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन बैलों को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा पशुओं को कथित रूप से झारखंड बॉर्डर की ओर ले जाया जा रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नावाडीह कला के पियारटोली मार्ग से दो व्यक्ति तीन बैलों को मारते-पीटते हुए झारखंड सीमा की ओर बूचड़खाने ले जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और उनके निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर मौके पर दबिश दी।


घेराबंदी कर पुलिस ने दो व्यक्तियों को तीन बैलों के साथ पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच में पशुओं के साथ क्रूरता एवं अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।


पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सुरेंद्र काशी (निवासी धनजी) एवं कपिल देव (निवासी ग्राम करचा, थाना चांदो) बताया। इस संबंध में थाना चांदो में अपराध क्रमांक 05/2026 दर्ज किया गया है।


पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत मामला पंजीबद्ध कर दोनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है

Post a Comment

0 Comments