थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
दिनांक : 18.02.2026
थाना बसंतपुर, राजनांदगांव पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
02 वर्ष से फरार चल रहे धोखाधड़ी प्रकरण के 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
जमीन विक्रय दस्तावेज में अन्य महिला के स्थान पर स्वयं का फोटो लगाकर की गई थी धोखाधड़ी।
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल वारंट उपरांत दुर्ग जेल दाखिल।
नाम आरोपिया
1 रुक्मणी मजूमदार पति प्रताप मजूमदार उम्र 38 साल निवासी एमआईजी 195 बोरसी वार्ड नंबर 51 थाना पद्मनापुर जिला दुर्ग मूल निवासी न्यू सुंदर नगर बोरसी गली नंबर 1 कदम प्लाजा के पास बोरसी थाना पद्मनाभपुर जिला दुर्ग
2 सरोज निर्मलकर पिता गणेश निर्मलकर उम्र 40 वर्ष निवासी गोड पारा ठेठवार पारा वार्ड नंबर 6 मकान नंबर 234 थाना सिटी कोतवाली जिला दुर्ग हाल पता बोरसी नारायण मंदिर के पास थाना पद्मनापुर जिला दुर्ग
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी द्वारा दिनांक 10.08.2024 को थाना बसंतपुर में लिखित शिकायत प्रस्तुत कर बताया गया कि उसकी माता एवं अन्य महिला के नाम दर्ज ग्राम कातुलबोर्ड स्थित खसरा नंबर 48/1 रकबा 1.10 डिसमिल भूमि को आरोपी प्रताप मजूमदार एवं अन्य सहआरोपियों द्वारा कूटरचित पावर ऑफ अटॉर्नी दिनांक 10.08.2023 तैयार कर विभिन्न व्यक्तियों को विक्रय कर धोखाधड़ी की गई है।
शिकायत पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 357/2024 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 34 भादवि के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पूर्व में आरोपी 1. प्रताप मजूमदार, 2. हेमंत सेन एवं 3. केशव देवांगन को गिरफ्तार कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका था तथा अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी थी।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) द्वारा फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए।
निर्देशानुसार निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दुर्ग–भिलाई क्षेत्र में घेराबंदी कर 02 फरार महिला आरोपियों को बोराई, दुर्ग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने मुख्य आरोपी प्रताप मजूमदार के कहने पर पंजीयन कार्यालय में विक्रय पत्र हेतु अन्य महिला के नाम के स्थान पर स्वयं का फोटो लगाकर भूमि विक्रय में धोखाधड़ी करना स्वीकार किया।
वैधानिक कार्यवाही
दोनों महिला आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर दोनों आरोपियों को दुर्ग जेल दाखिल किया गया।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू (थाना प्रभारी बसंतपुर), उप निरीक्षक देवादास भारती, प्रधान आरक्षक सीमा जैन, आरक्षक अतरहर अली, कृष्णा ठाकुर, महिला आरक्षक राजश्री मरकाम एवं अनुपमा चन्द्रवंशी की विशेष सराहनीय भूमिका रही।
अनिल सिन्हा रिपोर्टर छत्तीसगढ़ विज़न टी वी

0 Comments