Ticker

6/recent/ticker-posts

BELGAHNA सरस्वती सायकल वितरण योजना से छात्राओं को मिली नई रफ्तार

 


Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट

बेलगहना/ केंदा...शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती सायकल वितरण योजना के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल मँझगंवा में छात्राओं को सायकल वितरित की गई। इस योजना का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों की बालिकाओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा प्रदान करना, उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखना तथा ड्रॉपआउट दर को कम करना है। सायकल मिलने से छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया और उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि यह योजना बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सायकल मिलने से अब छात्राओं को लंबी दूरी तय करने में परेशानी नहीं होगी और वे समय पर विद्यालय पहुंच सकेंगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ता विसर्जन प्रजापति (मँझगांवा), विद्यालय के प्राचार्य मरावी सर, कुजूर सर, जयसवाल सर, विमलदास मानिकपुरी (भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष), गणेश राव (केंदा मंडल मंत्री) तथा पंचराम भानु सहित विद्यालय परिवार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष विमलदास मानिकपुरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन की यह योजना बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करने तथा जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटियां ही समाज और देश के विकास की सच्ची आधारशिला हैं।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं और शिक्षा के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments