Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: दिनांक 03.02.2025 को पंजीबद्व सट्टा के प्रकरण में तीसरा आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।

 जिला राजनांदगांव(छ ग)

थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही।

 दिनांक 03.02.2025 को पंजीबद्व सट्टा के प्रकरण में तीसरा आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।

मामले में दो आरोपी पूर्व से गिरफ्तार होकर न्यायिक अभिरक्षा में निरूद्व है।

नाम पता आरोपीः- राजेश मंधानी पिता स्व0 गोविंद मंधानी उम्र 49 वर्ष साकिन सिधी कॉलोनी वार्ड नं. 23 लालबाग थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ0ग0) 



            पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव  अलेक्जेण्डर किरों (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व मे असामाजिक तत्वो जुआ सट्टा, नशीले पदार्थो, शराब बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है दिनांक 03.02.2026 को मुखबीर की सूचना पर शास्त्री चौक तुलसीपुर के पास अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते आरोपी अविनाश रामटेके उर्फ गोलू पिता विजय रामटेके उम्र 29 वर्ष साकिन वार्ड नं. 18 शास्त्री चौक तुलसीपुर थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से नगदी रकम 3040 रूपये, सट्टा पट्टी, नोट बुक, मोबाईल, डाटपेन, जप्त किया जाकर अप0क्र0 91/26 धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 कायम कर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 04.02.2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

 प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी द्वारा अपने मेमोरण्डम में सट्टा से प्राप्त रकम व सट्टा पट्टी को इम्तियाज वारसी निवासी नवागांव एवं राजेश मंधानी सिंधी कॉलोनी लालबाग को प्रतिदन देना बताया था। उक्त मेमोरण्डम के आधार पर आरोपी इम्तियाज वारसी पिता असगर वारसी उम्र 46 वर्ष साकिन नवागांव ओ0पी0 चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) को दिनांक 06.02.2026 को गिरफ्तार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण के तीसरा आरोपी राजेश मंधानी पिता स्व0 गोविंद मंधानी उम्र 49 वर्ष साकिन सिधी कॉलोनी वार्ड नं. 23 लालबाग थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ0ग0) को आज दिनांक 16.02.2026 को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया। आगे भी जुंआ सट्टा में संलिप्त व्यक्तियों के खिलॉफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। 

           उपरोक्त कार्यवाही मेंं थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्र0आर0 संदीप चौहान, शम्भूनाथ द्विवेदी एवं थाना स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।

अनिल सिन्हा रिपोर्टर छत्तीसगढ़ विज़न टी वी

Post a Comment

0 Comments